संयुक्त राष्ट्र महासभा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रशासन की अमेरिका फर्स्ट नीतियों के समर्थन में बात की। उन्होंने कहा कि भविष्य देशभक्तों का है। समझदार नेताओं ने हमेशा अपने लोगों और अपने देश का भला किया। भविष्य भूमंडलीवादियों का नहीं है, बल्कि देशभक्तों का है।

न्यूयॉर्क. संयुक्त राष्ट्र महासभा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रशासन की अमेरिका फर्स्ट नीतियों के समर्थन में बात की। उन्होंने कहा कि भविष्य देशभक्तों का है। समझदार नेताओं ने हमेशा अपने लोगों और अपने देश का भला किया। भविष्य भूमंडलीवादियों का नहीं है, बल्कि देशभक्तों का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने नागरिकों की रक्षा करें : ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा,"भविष्य संप्रभु और स्वतंत्र राष्ट्रों का है जो अपने नागरिकों की रक्षा करते हैं, अपने पड़ोसियों का सम्मान करते हैं और उन मतभेदों का सम्मान करते हैं।" राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा,"अमेरिका कभी भी समाजवादी देश नहीं होगा। स्वतंत्रता और लोकतंत्र को लगातार और विदेशों में और भीतर से संरक्षित किया जाना चाहिए।"

ईरान पर जारी रहेगा प्रतिबंध : ट्रम्प

ट्रम्प ने चेतावनी दी कि जब तक ईरान का खतरनाक व्यवहार जारी रहेगा प्रतिबंधों को नहीं हटाया जाएगा। ईरान को खून का प्यासा बताते हुए ट्रंप ने कहा कि हम ईरान के परमाणु हथियारों के अभियान को आगे नहीं बढ़ने देंगे।

हम शांति-सहयोग की कामना करते हैं : स्ट्रम्प

ट्रम्प ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका किसी भी अन्य राष्ट्र के साथ संघर्ष नहीं करता है। हम शांति, सहयोग और सभी के साथ पारस्परिक लाभ की कामना करते हैं। लेकिन मैं अमेरिका के हितों की रक्षा करने में कभी पीछे नहीं हटूंगा।"