क्वीन्स बैटन बुधवार को बर्मिंघम के गेम्स विलेज में पहुंचा। गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रिंस चार्ल्स रहे। राष्ट्रमंडल खेलों में 72 से अधिक देशों और क्षेत्रों के एथलीट भाग ले रहे हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के पिछले संस्करण में 66 पदक जीते थे। उद्घाटन समारोह में करीब 30 हजार लोग पहुंचे थे।