Action Against Corona: रात 8.30 बजे महाराष्ट्र को संबोधित करेंगे CM उद्धव, लॉकडाउन का कर सकते हैं ऐलान

Apr 13 2021, 08:07 AM IST

कोरोना संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों में कड़ी सख्ती के चलते पिछले 24 घंटे में केस घटे हैं। हालांकि यह आंकड़ा अब भी डेढ़ लाख के पार है। पिछले 24 घंटे में देश में +1,61,736 नए केस मिले हैं, जबकि इससे एक दिन पहले +1,69,914 नए केस सामने आए थे। महाराष्ट्र में भी नए केस कम हुए हैं। यहां +51,751 नए केस मिले हैं, जबकि इससे एक दिन पहले +63,294 नए केस मिले थे। यूपी में भी केस घटे हैं।  लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में केस बढ़े हैं। इस बीच ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने स्पुतनिक-V वैक्सीन (रूस में विकसित COVID-19 वैक्सीन) के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है।

Action Against Corona: रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन; पंजाब में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

Apr 07 2021, 08:08 AM IST

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग बार-बार दुहरा रहा है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग यानी कोरोना गाइडलाइन का पालन संक्रमण को रोक सकता है, लेकिन कई राज्यों में बड़ी लापरवाहियां सामने आ रही हैं। नतीजा देखिए कि देश में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ एक दिन में(मंगलवार को) 1.15 लाख नए केस मिले। वहीं, 630 लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ-डे भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर मोदी ने देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि फिर मुस्कराएगा इंडिया, फिर जीत जाएगा इंडिया।