माघ बिहू (Bihu 2022) असम राज्य का प्रमुख त्योहार है। उत्तर-पूर्वी राज्य में इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार मकर संक्रांति के अवसर पर मनाया जाता है। जिस प्रकार सूर्य देव के उत्तरायण होने पर उत्तर भारत में लोहड़ी, दक्षिण में पोंगल मनाया जाता है उसी उत्तर पूर्वी राज्य असम में माघ बिहू मनाया जाता है।