जनरल बिपिन रावत भारत के पहले सीडीएस थे। 8 दिसंबर, 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। तब से यह पद खाली था। 28 सितंबर, 2022 को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का दूसरा सीडीएस नियुक्त किया गया।