Navratri 2022: नवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा जाती है। देवी का यह रूप अत्यंत मनमोहक है। देवी चंद्रघंटा की पूजा से हर तरह के सुख हमें प्राप्त होते हैं। इनका एक नाम शिवदूती भी प्रसिद्ध है।
चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) में रोज देवी के एक नए स्वरूप की पूजा की जाती है। इसी क्रम में तीसरे दिन यानी तृतीया तिथि पर मां दुर्गा के चंद्रघंटा (Goddess Chandraghanta) रूप की पूजा करने का विधान है। इस बार ये तिथि 4 अप्रैल, सोमवार को है।