बता दें कि मनोहर सिंह पंजाब के हेल्थ विभाग में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के तौर पर पदस्थ थे और खरड़ में कार्यरत रहे। हाल ही में उन्होंने चुनाव को देखते हुए वीआरएस लिया और राजनीति में सक्रिय हो गए। उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस से टिकट मिल जाएगा।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अचानक श्री चमकौर साहिब पहुंचे। ये विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का है।
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। जल्द ही पहली लिस्ट सामने आ सकती है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
चुनावी कैंपेन में जुटे अरविंद केजरीवाल के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि संयुक्त समाज मोर्चा अब खुद भी चुनाव मैदान में आ गया है। इस वजह से आम आदमी पार्टी को खासा नुकसान हो रहा है। इस बात को अरविंद केजरीवाल भी स्वीकार करते हैं।
केजरीवाल के डोर-टू-डोर प्रचार पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। चन्नी सरकार के मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि केजरीवाल जब भी आते हैं, पंजाब में कोरोना फैलाकर चले जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से केजरीवाल पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में संगरूर, लुधियाना के कई बड़े राजनीतिक चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, लुधियाना से यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
केजरीवाल ने कहा - आप सत्ता में आती है तो हम पंजाब के लोगों को कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, चाहे वह पीएम हो या कोई और।
अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ड्रग्स केस में हाइकोर्ट से जमानत मिलते ही पंजाब सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू समेत अन्य बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। मजीठिया ने दावा किया कि फिरोजपुर में प्रधानमंत्री का काफिला एक साजिश के तहत ही रोका गया था।
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र (Manifesto) से पहले अपना पंजाब मॉडल लॉन्च (Punjab Model Launch) कर दिया। खास बात ये है कि सिद्धू के पंजाब मॉडल के पोस्टर से सीएम चरणजीत चन्नी (CM Charanjit singh Channi) की फोटो गायब है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पंजाब की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में शामिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बुधवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी की पहली लिस्ट सामने आ सकती है।