भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती है। देश में पिछले 24 घंटे में 115239 लाख केस सामने आए। इससे पहले 4 अप्रैल को 1.03 लाख मरीज मिले थे। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि कुल नए मिले केसों में से 70% महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ , कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में मिले हैं। महाराष्ट्र देश का सबसे संक्रमित राज्य है। यहां पिछले 24 घंटे में 55,469 केस सामने आए हैं।