Hero Optima HX Electric Scooter में क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है। ये फीचर निरंतर स्पीड को बनाए रखता है। स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए स्कूटर के क्रूज फंक्शन को एक्टिव करने के लिए क्रूज कंट्रोल बटन दबाना होता है। इसे ब्रेकिंग या थ्रॉटल के जरिए चाहे जब डिएक्टिवेट किया जा सकता है।
Hero MotoCorp का पहला ईवी उसी मॉडल पर विकसित कर रहा है, जिसकी एक झलक अप्रैल 2021 में दिखाई गई थी। इसमें सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म नहीं दिया जाएगा, इसमें LED Lighting, Charging, Long Range Battery दी जा सकती है। इसकी कीमत एक लाख रुपए से कम होगी।