जेईई मेन की एक और टॉपर नव्या हिसारिया भी दोबारा से परीक्षा देने की बात कही थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि नव्या को 300 में से 300 मार्क्स मिले थे। वह टाइम मैनेजमेंट को और अच्छा करने एग्जाम देना चाहते हैं।
जेईई मेन पहले सत्र की परीक्षा जून 2022 में आयोजित हुई थी। इस बार 12वीं पास छात्रों को जेईई परीक्षा में शामिल होने के दो मौके मिलेंगे। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी। 10 जुलाई को सेशन-1 का रिजल्ट जारी हुआ है।
जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा के सेंटर्स भारत के 407 शहरों के अलावा विदेश में मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस-अबुजा, कोलंबो, जकार्ता, विएना, मॉस्को, पोर्ट लुइस और बैंकॉक में भी बनाए गए थे।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेंस) का रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। टॉपर सृजन के पिता-माता दोनों टीचर हैं। जेईई मेन की परीक्षा का आयोजन 24 से 30 जून तक आयोजित की गई थी।
स्नेहा पारीक के पिता का नाम राजीव पारीक और मां सरिता पारीक हैं। स्नेहा शुरू से ही पढ़ने में काफी टैलेंटेड रही हैं। वह किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KPVY) की स्कॉलर भी रह चुकी हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में स्नेहा को 95 प्रतिशत मार्क्स मिले थे।
जेईई मेन पहले सत्र की परीक्षा जून 2022 में आयोजित हुई थी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार 12वीं पास छात्रों को जेईई परीक्षा में शामिल होने के दो मौके मिलेंगे। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी।
जेईई-मेन जून 2022 सत्र-1 की शुरुआत 23 जून, 2022 से हुई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर की परीक्षा हुई थी, जो दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इसके बाद 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक और बीई के लिए एंट्रेंस एग्जाम कराए गए थे।
एनटीए जेईई का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे। रिजल्ट आने के बाद कैंडिडे्टस डिजिलॉकर पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इस बार रैंक और कट-ऑफ भी जारी होगा।
NTA की तरफ से कैंडिडेट्स को जेईई मेन 2022 सेशन-2 में रजिस्ट्रेशन का दोबारा मौका दिया गया था। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने का आज आखिरी दिन है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें।
कोई भी स्टूडेंट लगातार दो साल में दो बार ही जेईई एडवांस के लिए कोशिश कर सकता है। एनटीए की तरफ से सेशन 2 की परीक्षा तारीख भी घोषित कर दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, जेईई मेन सेशन 2 के एग्जाम 21 जुलाई से 30 जुलाई के बीच होंगे।