इस बार झारखंड बोर्ड 11वीं क्लास की परीक्षा 17 से 19 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी। 3,78,376 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 3,68,402 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 3,61,615 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
झारखंड बोर्ड के 12वीं क्लास के कॉपी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 12वीं के साइंस, कॉर्मस और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों की एग्जाम कॉपी चेक हो चुकी है। झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com है।
तीसरे और चौथे चरण का मतदान 24 और 27 मई को हुआ था। सभी सीटों पर आज नतीजे आने की संभावना कम है। जानकारी मिल रही है कि बड़े पंचायत क्षेत्रों में वोटों की गिनती दो जून तक आ सकते है। इसके लिए कई प्रत्याशियों को इंतजार करना पड़ेगा।
झारखंड पंचायत चुनाव का आज पहले चरण की गिनती की जा रही है। सरकारी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू कर दी है। मतगणना सेंटर पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था गई है। ताकि किसी तरह से कोई अप्रिय घटना ना हो।