Karan Johar Photos -

100 Stories

33 साल में करन जौहर ने डायरेक्ट की सिर्फ 7 फ़िल्में, एक तो कब आई, कब गई? किसी को पता भी ना चला

Dec 11 2022, 07:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर लगातार फ्लॉप हो रहीं बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बात की। उनकी मानें तो ऐसा इसलिए है, क्योंकि दूसरी फिल्म इंडस्ट्रीज के मुकाबले यहां क्वालिटी की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हमेशा फ्लो में चलती है। वैसे 52 साल के करन जौहर खुद लेखक, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और यहां तक की एक्टर भी हैं। डायरेक्टर के तौर पर वे बॉलीवुड के सबसे सफल लोगों में से एक हैं। 33 साल के करियर में बतौर निर्देशक उनकी 7 फ़िल्में सिनेमाघरों में आ चुकी हैं और एक को छोड़कर सब हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रहीं। लेकिन इनमें से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाई है और जो डिजास्टर साबित हुई, वह कब आई और कब चली गई, ज्यादातर ऑडियंस को पता ही नहीं। आइए आपको बताते हैं डायरेक्टर करन जौहर की फिल्मों के हाल के बारे में....

किसी आलीशान घर से कम नहीं करन जौहर की वैनिटी वैन, 5 PHOTOS के साथ जानिए इसकी खासियत

Nov 29 2022, 04:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर (Karan Johar) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है। उन्हें ना केवल उनके बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी फिल्मों के लिए जाना जाता है, बल्कि उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल भी काफी चर्चा में रहती हैं। 50 साल के फिल्ममेकर ने अब सोशल मीडिया पर अपनी वैनिटी वैन की झलक अपने फैन्स को दिखाई है और इसके अंदर मौजूद उन पांच चीजों के बारे में बताया है, जो उनके लिए बेहद जरूरी हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखिए करन जौहर की आलीशान वैनिटी वैन की अंदर की झलक और जानिए आखिर वो कौन-सी पांच चीजें हैं, जिन्हें करन वैनिटी वैन के अंदर अपने लिए सबसे जरूरी मानते हैं...

ब्रह्मास्त्र के प्रोड्यूसर करन जौहर हैं असली बाज़ीगर, हारी हुई बाज़ी जीतने में हैं माहिर, देखें कितने सफल

Sep 14 2022, 10:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,Producer of Brahmastra Karan Johar is the real Baazigar :करन जौहर ने कभी खबरों से बाहर नहीं होते हैं। ब्रम्हास्त्र मूवी की कामयाबी के बाद इसे प्रोड्यूस करने वाले करन जौहर सुर्खियां बटोर रहे हैं। करन जौहर का विवादों से भी नाता रहा है। उनका टीवी शो कॉफी विथ करन तो हमेशा से अपने कंटेंट की वजह विवाद में रह चुका है। करन इसे विवादित बनाने की कोशिश भी करते हैं। वे कोई ना कोई ऐसा सवाल पूछ लेते हैं जिसका जवाब स्टार्स को मुश्किल में डाल देता है। बायकॉट के बावजूद ब्रम्हास्त्र की सफलता ने उन्हें बड़ा बाज़ीगर साबित कर दिया है।

महामारी में बेरोजगार हो गए थे शाहरुख़ खान! सिर्फ पत्नी गौरी को कमाते देख CA ने SRK को दी थी यह सलाह

Sep 04 2022, 01:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. कोरोना महामारी के दौरान सुपरस्टार शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) बेरोजगार हो गए थे। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि शाहरुख़ के खास दोस्त करन जौहर (Karan Johar)ने इनडायरेक्ट तरीके से यह खुलासा किया है। दरअसल, हाल ही में करन जौहर के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2' (Fabulous Lives Of Bollywood Wives 2) के एक एपिसोड में शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था, जहां संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी और गौरी की सहेली महीप कपूर (Maheep Kapoor) पहले से ही मौजूद थीं। तीनों के बीच शानदार बातचीत हुई और इसी दौरान करन ने खुलासा किया कि महामारी के दौरान कैसे गौरी अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली थीं। जानिए करन जौहर ने शो के दौरान और क्या खुलासा किया...

करन जौहर, साजिद नाडियाडवाला, आदित्य चोपड़ा अब अनुपम खेर को नहीं देते भाव, एक्टर ने बताई बड़ी वजह

Aug 26 2022, 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,Karan Johar, Sajid Nadiadwala, Aditya Chopra no longer cast Anupam Kher : एफटीआईआई ( FTII ) के पूर्व अध्यक्ष अनुपम खेर ( Anupam Kher) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सीनियर एक्टर में सुमार किए जाते हैं। उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आठ फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। हाल ही में, खेर ने पॉप्युलर फिल्म मेकर करन जौहर और साजिद नाडियाडवाला ( Karan Johar and Sajid Nadiadwala) के साथ अपनी कैमेस्ट्री के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अनुपम खेर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वह इनमें से किसी भी फिल्म निर्माता द्वारा निर्मित या निर्देशित कोई भी फिल्म नहीं कर रहे हैं । देखें फिल्म मेकर के लिए अनुपम खेर ने क्या कहा....

Father's Day 2022:ये हैं बॉलीवुड के 'सुपरमैन' सिंगल फादर्स, एक ने तो छह बच्चे को ले रखा है गोद

एंटरटेनमेंट डेस्क. मां का प्यार एक बच्चे के लिए जहां सबसे अनमोल होता है, वहीं पिता के साये में वो महफूज रहता है। एक पिता बिना कुछ बोले चुपचाप अपनी जिम्मेदारियों को निभाता है। बात जहां एक सिंगल फादर की हो तो फिर उसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। वो मां का दुलार भी बच्चे को देते हैं और पिता का कर्तव्य भी निभाते हैं।बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। कोई बिना शादी पापा बन गया तो कोई पत्नी के दुनिया को छोड़ कर जाने पर अकेले बच्चे की जिम्मेदारी उठा रहा है। करण जौहर से लेकर राहुल देव तक सिंगल फादर्स की लिस्ट में शुमार हैं। आइए मिलते हैं फादर्स डे 2022 (Father's Day 2022) पर बॉलीवुड के सुपर कूल सिंगल डैड से...

Ex पत्नी संग नजर आए आमिर खान तो करन जौहर के बर्थडे बैश में दिखे ये हॉट बॉलीवुड कपल्स भी, PHOTOS

May 26 2022, 10:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रोड्यूसर-डायरेक्टक और एक्टर करन जौहर (Karan Johar) ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर बीती रात मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा कबीर-करीब हर शख्स मौजूद था। पार्टी के रेड कापरेट पर एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर डिजाइनर और बोल्ड आउटफिट में नजर आई। पार्टी में बॉलीवुड के हॉट कपल्स स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुए। वहीं, आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर तलाक दी हुई पत्नी किरण राव (Kiran Rao) के साथ पोज देते नजर आए। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैन्स काफी शॉक्ड हैं। आपको बता दें कि आमिर-किरण पिछले साल ही अलग हो गए थे। हालांकि, तलाक की घोषणा के बाद भी दोनों कई बार साथ नजर आए। इनके अलावा सैफ अली खान-करीना कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन- अभिषेक बच्चन सहित कई कपल्स पार्टी में स्पॉट हुए। नीचे देखें करन जौहर के बर्थडे बैश में शामिल हुए बॉलीवुड के हॉट कपल्स की फोटोज...