हिन्दू कैलेण्डर यानी पंचांग में ज्योतिषिय गणना की मदद से करवा चौथ (karwa chauth 2021) पर चंद्रमा के उदय होने का समय निकाला जाता है। पंचांग में बताए गए समय से चंद्रमा की पूजा की जाती है। इसका फायदा उन जगह के लोगों को मिलता है जहां मौसम की खराबी या अन्य वजह से चंद्रमा दिखाई नहीं देता है।
आज (24 अक्टूबर 2021, रविवार) महिलाओं का सबसे प्रिय त्योहार करवा चौथ (karwa chauth 2021) है। इस दिन महिलाएं निर्जला (बिना कुछ खाए-पीए) व्रत रखती है ताकि पति की आयु में वृद्धि हो और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे।