• All
  • 24 NEWS
  • 6 PHOTOS
  • 2 VIDEOS
  • 16 WEBSTORIESS
48 Stories
Asianet Image

Happy Lohri 2023: लोहड़ी के पावन पर्व पर अपने करीबियों, रिश्तेदारों को भेजें ये प्यारे मैसेज, कोट्स और फोटो

Jan 13 2023, 08:45 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: लोहड़ी (lohri 2023) का त्योहार हर साल 13 जनवरी को पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासकर उत्तर भारत में पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार की रौनक देखते ही बनती है। यह पर्व फसलों से जुड़ा हुआ है, इसलिए किसानों के लिए लोहड़ी का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन अग्नि जलाई जाती है और इसके चारों और सभी लोग इकट्ठा होकर परिक्रमा लगाते और उसमें पॉपकॉर्न, तिल, मूंगफली, रेवड़ी आदि सामग्रियों को डालते हैं। इस साल लोहड़ी का पर्व 13 और 14 जनवरी दोनों दिन मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन की शुरुआत आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को बधाई देकर कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको बताते हैं 10 मैसेज, कोट्स और फोटोज जो आप व्हाट्सएप, फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं...

Asianet Image

Lohri 2022: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से Varun Dhawan-Natasha Dalal तक, पहली लोहड़ी मना रहे ये सेलेब्स

Jan 13 2022, 10:58 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे, इस त्योहार को उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि में सिख और पंजाबी समुदाय के लोग खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं। इसे नई फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन शाम को आग जलाई जाती है और आग में गेंहू की बालियों, तिल से बनी रेवड़ियां और मूंगफली डालकर पूजा की जाती है। वैसे आमजन की तरह बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इस त्योहार को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स है, जो शादी के बाद पहली बार लोहड़ी का त्योहार मना रहे हैं। नीचे देखें आखिर वो कौन से कपल है जो 7 फेरे लेने के बाद पहली बार मना रहे लोहड़ी पर्व...
 

Top Stories