Nirmala Sitharaman Photos -

76 Stories

Women's Day 2022: किसी के पास एमफिल तो किसी के पास कानून की डिग्री, ये हैं देश की 5 पॉवरफुल महिलाएं

Mar 07 2022, 11:44 AM IST
करियर डेस्क. 8 मार्च को विश्व महिला दिवस (International Women's Day 2022) मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको देश की उने महिलाओं के बारे में बता रहे हैं जो राजनीति के क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुंचीं हैं। इनमें से कोई किसी राज्य की मुख्यमंत्री हैं तो कोई केन्द्र में मंत्री। कोई महिला किसी बड़े राजनीतिक दल की राष्ट्रीय अध्यक्षता कर रही हैं, तो कोई महिला बतौर राज्य की मुख्यमंत्री प्रदेश की बागडोर संभाल रही है। विश्व महिला दिवस के मौके पर देश और राजनीतिक दल की जिम्मेदारी निभा रही इन महिलाओं के बारे में हम आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इनकी एजुकेशन और किस विभाग की हैं मंत्री।

Budget 2022: महाभारत के श्लोक के जरिये वित्तमंत्री ने दिया-शांति, क्षमा और धर्म का संदेश, देखें कुछ खास बातें

Feb 01 2022, 01:35 PM IST
नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Finance Ministe Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को 2022-23(Budget 2022-23) का बजट पेश किया। इस बार फिर संसद में डिजिटल बजट पेश किया गया। निर्मला सीतारमण ने लगातार चौथी बार आम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने महाभारत के एक श्लोक का जिक्र भी किया। वित्तमंत्री ने टैबलेट के जरिए 90 मिनट तक बजट पढ़ा। वित्तमंत्री ने डायरेक्ट टैक्स के बारे में ऐलान करने से पहले महाभारत के एक श्लोक का जिक्र किया। वित्तमंत्री ने कहा कि महाभारत के शांति अध्याय में कहा गया है कि राजा को लोगों के योगक्षेम के लिए उनके कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने महाभारत के शांति पर्व अध्याय का श्लोक पढ़ा। इसमें शांति, क्षमा और धर्म का संदेश दिया गया है। निर्मला सीतारमण ब्राउन रंग की साड़ी पहनकर आई थीं। ये उड़ीसा हैंडलूम की साड़ी थी। साड़ी पर रद्राक्ष के मोटिफ(रूपांकन) बने हुए थे।