Padma Shri Photos -

7 Stories

मध्यप्रदेश की 5 हस्तियों को Padma Shri, किसी ने कला के दम पर पाया मुकाम, किसी ने सेवा में दिन-रात एक कर दिया

Jan 26 2022, 11:43 AM IST
भोपाल : साल 2022 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों में मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के पांच लोगों को चुना गया है। इन हस्तियों को पद्मश्री (Padma Shri) अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने इसका ऐलान किया। अर्जुन सिंह धुर्वे को कला के क्षेत्र में, अवध किशोर जड़‍िया को कला और शिक्षा के क्षेत्र में, डॉ. नरेंद्र प्रसाद मिश्रा को मेडिसिन के क्षेत्र में और राम सहाय पांडे तथा दुर्गा बाई व्योम को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्‍मान मिलेगा। इनमें से तीन ऐसे हैं, जिन्होंने गरीब परिवार में जन्म लिया और अपनी काबिलियत के दम पर यहां तक का मुकाम बनाया। जानें पद्मश्री पाने वाली हल्तियों के बारे में...

Round-Up 2021: कभी स्कूल नहीं गए, हौंसला ऐसा कि समाज के लिए बन गए प्रेरणा, 2021 में इन्हें मिला पद्मश्री

Dec 19 2021, 12:37 PM IST
करियर डेस्क. अपने क्षेत्र में कामयाबी एवं विशिष्टता हासिल करने वाले और लोगों के लिए प्रेरणा बनने वाले 141 लोगों को 8 नवंबर 2021 को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने देश के इन विभूतियों को अपने हाथों से पद्म पुरस्कारों (Padma awards) से सम्मानित किया। इनमें से कुछ नाम ऐसे हैं जिन्‍हें पहली बार ही सुना गया होगा। इन लोगों ने अपने समाज के लिए ऐसा काम किया है जो हम सभी के लिए प्रेरणा है। कोई सामाजिक कुरीतियों से लड़ा, कोई बने-बनाए सिस्‍टम से, कोई कला के क्षेत्र में आगे बढ़ा तो किसी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग तरह की क्रांति शुरू की। आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में।