Payal Rohatgi Photos -

19 Stories

कभी जान से मारने की धमकी तो कभी पंडित नेहरु के लिए कहे अपशब्द, दो बार जेल जा चुकीं पायल रोहतगी

Nov 09 2022, 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) और 'लॉकअप इंडिया' (Lockup India) की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) 38 साल की हो गई हैं। 9 नवम्बर 1984 को हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में जन्मी पायल 2001 में मिस इंडिया टूरिज्म रही हैं। उन्हें सुपरमॉडल मिस टूरिज्म वर्ल्ड का खिताब भी मिला था। उन्होंने 'ये क्या हो रहा है', '36 चाइना टाउन', 'अग्ली और फगली' और 'दिल कबड्डी' जैसी फिल्मों में काम किया है। अपने करियर की शुरुआत में उन्हें मीडिया द्वारा सेक्स सिम्बल का टैग दिया गया था। वैसे पायल की छवि विवादित एक्ट्रेस की रही है और दो बार वे कुछ दिनों के लिए जेल में भी रह चकी हैं। आइए आपको बताते हैं पायल की जिंदगी से जुडी खास बातें और उनके विवाद...

देखें संग्राम सिंह और पायल रोहतगी के वेडिंग रिसेप्शन की 10 फोटोज, सीएम से लेकर मंत्री तक VVIP पहुंचे

Jul 15 2022, 10:28 AM IST
नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) और इंडियन रेसलर संग्राम सिंह (Sangram Singh) की शादी के बाद दिल्ली में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया है। इस रिसेप्शन में कई फेमस सेलिब्रेटी शामिल हुए। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर केन्द्रीय मत्री अनुराद ठाकुर समेत कई बड़े सितारे रिसेप्शन में पहुंचे। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई स्टार भी शामिल हुए। 9 जुलाई को टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी और भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने आगरा में डेस्टिनेशन शादी की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। आइए देखते हैं दोनों की वेडिंग रिसेप्शन में कौन-कौन से स्टार शामिल हुए।

कभी बॉयफ्रेंड ने सिर दरवाजे पर मारा--कभी करना चाहती थीं सुसाइड, पढ़ें पायल रोहतगी की दर्द भरी दास्तान

Jul 09 2022, 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) रेसलर संग्राम सिंह (Sangram Singh) के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं। 37 साल की पायल ने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। खासकर संग्राम की उनकी लाइफ में एंट्री से पहले वे रिलेशनशिप के मामले में काफी अनलकी रही हैं। वे यह खुलासा कर चुकी हैं कि उनके एक एक्सबॉयफ्रेंड ने उनका सिर तक दरवाजे पर दे मारा था। इतना ही नहीं, वे अपने इस रिलेशनशिप की वजह से इस कदर बिखर गई थीं कि अपनी जान लेने के बारे में सोचने लगी थीं। नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, आखिर कैसे शराब के नशे में डूब गई थीं पायल रोहतगी और क्यों वे संग्राम सिंह को देती थीं किसी और से शादी करने की सलाह...

10 साल की डेटिंग के बाद शादी करने जा रहा है यह कपल, मेंहदी सेरेमनी की फोटो देख बोले फैंस, 'लड़की ब्यूटीफुल...'

Jul 09 2022, 02:14 PM IST
एटरटेनमेंट डेस्क. मॉडल-एक्ट्रेस पायल रोहतगी आज यानि कि 9 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों अब से कुछ ही देर बाद आगरा के जयपी पैलेस में एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे के हो जाएंगे। इस मौके पर सिर्फ दोनों के फैमिली मेंबर्स ही साथ होंगे। इसी बीच शादी से पहले हुई मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो वायरल हैं। पायल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखें तस्वीरें...

आगरा में शुरू हुईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी की रस्में, देखें उनकी मेहंदी सेरेमनी की PHOTOS

Jul 07 2022, 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बुधवार रात आगरा में उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखें तो पायल ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है और वे मुस्कराते हुए पैपराजी को पोज दे रही हैं। वे अपने हाथों और पैरों में लगी मेहंदी की झलक भी फैन्स को दिखा रही हैं। पायल 9 जुलाई को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेसलर संग्राम सिंह (Sangram Singh) से शादी करेंगी। नीचे स्लाइड्स में देखिए पायल की मेहंदी की अन्य तस्वीरें और जानिए शादी और कपल की पर्सनल लाइफ की डिटेल्स....