Russia ukraine war Photos -

645 Stories

Russia ने खूबसूरत Ukraine को बनाया खंडहर, देखें अपनों को खोने और पलायन के बीच रोते-बिलखते लोगों की ताजा तस्वीर

Mar 03 2022, 03:16 PM IST
यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमलों के बीच चारों तरफ बर्बादी के निशान दिख रहे हैं। लगातार हो रही बमबारी से मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। हफ्ते भर पहले शुरू हुए युद्ध की लगातार बढ़ती तीव्रता ने यूक्रेनियों को हिलाकर रख दिया है। शहरों में आंसुओं का सैलाब है, जो धमाकों की आवाजों और धूल के गुबार मेंखो गया है। जीवन भर की कमाई से बनाए अपने आशियाने को छोड़ने की टीस तो है लेकिन सुरक्षित जगहें तलाशना पहला मकसद भी है। परेशान लोग जहां जो साधन मिला, उससे पलायन करते हुए शहर खाली कर रहे हैं। वे नहीं चाहते कि युद्ध की विभीषिका में किसी को भी खोएं। एक अनुमान के मुताबिक पिछले सात दिनों में तकरीबन 10 लाख यूक्रेनियनंस ने देश छोड़ा है। ये पड़ोसी देशों हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया और मोल्डोवा में शरण लेने के लिए कतारें में हैं। धमाकों के बीच बर्बाद हुए शहरों और रोते-बिलखते लागों की तस्वीरें हिला देने वाली हैं।

Russia Ukraine War:धमाकों की आवाज सुनकर सहम गए गोरिल्ला मां-बेटे; कोई नहीं जानता बचेंगे या मरेंगे

Mar 03 2022, 10:36 AM IST
वर्ल्ड न्यूज: ये तस्वीर कीव के जू(ZOO) में मौजूद एक विलुप्तप्राय गोरिल्ला और उसके बच्चे की है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) के चलते चिड़ियाघरों के जानवर तक बेहद डरे-सहमे हैं। कर्मचारियों को नहीं मालूम कि ये युद्ध में बच पाएंगे या नहीं। बता दें कि युद्ध का 3 मार्च को 8वां दिन है। इस भीषण युद्ध में अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है। कीव के जू में शेर, हाथी, गोरिल्ला, जिराफ आदि सहित करीब 200 से अधिक प्रजातियों के 4000 जीव हैं। चिड़ियाघर अभी बंद है। लेकिन सबसे बड़ा संकट इन जानवरों की सुरक्षित शिफ्टिंग है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई प्लान नहीं है। कर्मचारी तो यहां तक कहते हैं कि जानवरों को निकाल पाना असंभव है। जू के प्रमुख काइरिले ट्रैंटिन(Kyrylo Trantin) कहते हैं कि यह इसलिए मुश्किल है,क्योंकि इनके लिए चिकित्सा सेवा और ट्रांसपोर्ट मुमकिन नहीं है। हालांकि न्यूजवीक(Newsweek) कीव के पास के अभ्यारण्यों(anctuaries) से सोमवार-मंगलवार को जानवरों की निकासी संभव हो गई, लेकिन कीव के जू के जानवरों की ऐसी किस्मत नहीं दिखती। देखें कुछ तस्वीरें और जानिए जानवरों का हाल...

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तेजी से वायरल हो रहीं कई फेक इमेज, भूलकर भी न करें शेयर

Mar 02 2022, 05:23 PM IST
नई दिल्ली।रूस की ओर से यूक्रेन पर किया गया हमला इस समय दुनियाभर में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। रोज हमले की दर्जनों तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं। मगर सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें रूस और यूक्रेन युद्ध से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों रूस और यूक्रेन युद्ध की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, इसमें कई तस्वीरें और वीडियो ऐसे भी पोस्ट किए जा रहे हैं, जो पुराने और इस युद्ध से जुड़े नहीं हैं, मगर इसी संदर्भ का बताकर शेयर किया जा रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तेजी से वायरल हो रहीं कई फेक इमेज, भूलकर भी न करें शेयर

Mar 02 2022, 04:13 PM IST
नई दिल्ली।रूस की ओर से यूक्रेन (Russia Ukraine War) पर किया गया हमला इस समय दुनियाभर में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। रोज हमले की दर्जनों तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं। मगर सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें रूस और यूक्रेन युद्ध से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों रूस और यूक्रेन युद्ध की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, इसमें कई तस्वीरें और वीडियो ऐसे भी पोस्ट किए जा रहे हैं, जो पुराने और इस युद्ध से जुड़े नहीं हैं, मगर इसी संदर्भ का बताकर शेयर किया जा रहा है।

शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो: पिता से विदा होते समय यूं रो पड़ा मासूम; देखें कुछ तस्वीरें

Mar 02 2022, 03:40 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 2 मार्च को सातवां दिन है। रूस ने यूक्रेन में भीषणतम तबाही मचा दी है। बुधवार को रूसी मिसाइल ने खार्किव(Kharkiv) स्थित पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल से अटैक किया। इस हमले में 21 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि 100 से अधिक घायल हैं। इस बीच यूक्रेन से पलायन बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग अपने देश की तरफ से युद्ध लड़ना चाहते हैं, इसलिए वे अपने बच्चों और परिजनों को सुरक्षित जगहों पर भेज रहे हैं। यूक्रेन (Ukraine) से करीब 7 लाख लोग यूरोपीय संघ के देशों या फिर किसी और देश में पहुंच चुके हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूरोपीय संघ यूक्रेनियाई लोगों को 27 देशों के ब्लॉक में तीन साल तक रहने और काम करने का अधिकार देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पौलेंड और अन्य देशों से करीब 2 लाख युवा यूक्रेनी सेना में शामिल होने देश भी लौटे हैं। देखें कुछ इमोशनल और शॉकिंग तस्वीरें...

कौन हैं बिहार के अभय सिंह जो पुतिन सरकार में हैं MLA, जिन्होंने बताया आखिर रूस ने यूक्रेन पर अटैक क्यों किया

Mar 02 2022, 02:37 PM IST
पटना : यूक्रेन और रूस में चल रहे जंग (Russia Ukraine War) के बीच भारतीय मूल के रूसी विधायक डॉ. अभय कुमार सिंह (Abhay Kumar Singh) का एक बयान खूब चर्चा का विषय बन गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की पार्टी के नेता अभय सिंह ने इसे सैन्य अभियान बताया है। उन्होंने यूक्रेन पर जारी इस कार्रवाई की तुलना 'सर्जिकल स्ट्राइक' से की है। अभय सिंह ने कहा कि यूक्रेन को जीतना रूस जैसे देश के लिए केवल एक दिन का काम है। सारी दुनिया इसे युद्ध कह रही है, लेकिन रूस इसे केवल अपनी सेना का ऑपरेशन बता रहा है। बिल्कुल उसी तरह जैसी कि भारत ने बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। रही बात यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र की तो यह यूक्रेन की भारत के खिलाफ बदले की कार्रवाई है। डॉ. अभय सिंह के इस बयान के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉ. अभय सिंह का जन्म बिहार (Bihar) में हुआ था और अब वह पुतिन सरकार में विधायक हैं। जानिए अभय सिंह के बारे में सबकुछ..

पूर्व मिस यूक्रेन ने उठाई बंदूक और कहा-वो रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी; जानिए वायरल फोटो का सच

Mar 01 2022, 01:45 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. सोशल मीडिया पर एक खबर खूब चर्चा में है।यह हैं पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना(Former Miss Ukraine Anastasia Lena), जो हथियार उठाकर रूस के खिलाफ लड़ाई में कूद पड़ी हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब कोई सेलिब्रिटी या फेसम पर्सनॉलिटी युद्ध में लड़ने उतरी है। इससे पहले यूक्रेन की महिला सांसद कीरा रूडिक (Kira Rudik) ने एक फोटो साझा करके बताया था कि वो युद्ध लड़ रही हैं। लेना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके लिखा कि वे जाहिर करना चाहती हैं कि यूक्रेन की महिलाएं मजबूत हैं। वे रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी। यूक्रेन के नागरिकों का जैसे डर निकल गया है। वे रूसी सेना के सामने साहस से खड़े हो रहे हैं। यूक्रेन को बर्बाद करने पर तुले रूस के खिलाफ अब आम नागरिक भी विरोध में सामने आने लगे हैं। लेकिन इस वायरल न्यूज के पीछे सच्चाई कुछ और है।लेना ने 23 फरवरी को यह तस्वीर शेयर की थी। लेकिन 27 फरवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर सफाई दी कि यह तस्वीर सिर्फ लोगों को प्रेरित करने के लिए पोस्ट की थी। वे एक फौजी नहीं है, सिर्फ एक इंसान हैं। यानी वे युद्ध नहीं लड़ रही हैं।बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 1 मार्च को छठवां दिन है। पढ़िए लेना ने क्या कहा...

यूक्रेन बॉर्डर पर बेरहमी:माइनस 5 डिग्री में छात्र घुट-घुटकर जी रहे, लड़कियों साथ क्रूरता,पढ़िए दर्दभरी दास्तां

Mar 01 2022, 04:07 PM IST
जयपुर : रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच चल रहे हैं युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वतन वापसी की उम्मीद लगाए बैठे छात्र लगातार हो रहे ब्लास्ट और जंगी जहाजों की आवाज से डरे-सहमे हैं। यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा और डरावना दौर है। वे किसी तरह जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घर लौटना चाहते हैं। इसी बीच राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) के रहने वाले एक छात्र अभिषेक सोनी ने वहां की फोटोज शेयर की और अपना दर्द बयां किया। अभिषेक ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर पर उनके साथ ज्यादती हो रही है। यूक्रेन के सैनिकों ने लड़कों और लड़कियों को घसीटकर बेरहमी से पीटा है। पढ़िए दर्दभरी दास्तां...