- Home
- World News
- पूर्व मिस यूक्रेन ने उठाई बंदूक और कहा-वो रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी; जानिए वायरल फोटो का सच
पूर्व मिस यूक्रेन ने उठाई बंदूक और कहा-वो रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी; जानिए वायरल फोटो का सच
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. सोशल मीडिया पर एक खबर खूब चर्चा में है। यह हैं पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना(Former Miss Ukraine Anastasia Lena), जो हथियार उठाकर रूस के खिलाफ लड़ाई में कूद पड़ी हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब कोई सेलिब्रिटी या फेसम पर्सनॉलिटी युद्ध में लड़ने उतरी है। इससे पहले यूक्रेन की महिला सांसद कीरा रूडिक (Kira Rudik) ने एक फोटो साझा करके बताया था कि वो युद्ध लड़ रही हैं। लेना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके लिखा कि वे जाहिर करना चाहती हैं कि यूक्रेन की महिलाएं मजबूत हैं। वे रशियन अग्रेशन के खिलाफ हर दिन लड़ेंगी। यूक्रेन के नागरिकों का जैसे डर निकल गया है। वे रूसी सेना के सामने साहस से खड़े हो रहे हैं। यूक्रेन को बर्बाद करने पर तुले रूस के खिलाफ अब आम नागरिक भी विरोध में सामने आने लगे हैं। लेकिन इस वायरल न्यूज के पीछे सच्चाई कुछ और है। लेना ने 23 फरवरी को यह तस्वीर शेयर की थी। लेकिन 27 फरवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर सफाई दी कि यह तस्वीर सिर्फ लोगों को प्रेरित करने के लिए पोस्ट की थी। वे एक फौजी नहीं है, सिर्फ एक इंसान हैं। यानी वे युद्ध नहीं लड़ रही हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 1 मार्च को छठवां दिन है। पढ़िए लेना ने क्या कहा...

सोशल मीडिया पर लिखा गया कि अनास्तासिया लेना यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं। वे 2015 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में यूक्रेन की प्रतिनिधि थीं। लेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि उन्होंने 'घर' की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं। हालांकि सच यह है कि वो फौज में शामिल नहीं हुई हैं। बल्कि लोगों को प्रेरित करने उन्होंने यह फोटो शेयर की।
पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाली पोस्ट लिखी। इसमें कहा कि वो कोई सेना नहीं है, सिर्फ एक इंसान हैं। वे एक ऐसी व्यक्ति हैं, जो अपने देश से प्यार करती हैं।
अनास्तासिया लेना (Anastasia Lenna) ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर रूस के खिलाफ जंग में शामिल होने से संबंधित पोस्ट शेयर की थी। वे असॉल्ट राइफल के साथ मिलिट्री गियर पहने दिखी थीं। हालांकि बाद में सफाई देकर इस फोटो की सच्चाई बयां की।
लेना ने कहा कि लाखों लोगों की तरह उनकी जिंदगी भी नॉर्मल हुआ करती थी। लेकिन 24 फरवरी को रशियन फेडरेशन ने उनकी जमीन पर कदम रखा और महिलाओं-बच्चों को मारना शुरू कर दिया।
लेना ने कहा कि यूक्रेन के लोगों में कोई अपराधबोध की भावना नहीं है। लेना ने दुनियाभर से अपील करते हुए कहा कि इस युद्ध को रोका जाए। यूक्रेन की मदद करे और रूस को रोके।
लेना ने लिखा कि यूक्रेन की महिलाएं मजबूत, आत्मविश्वास से भरी और ताकतवर हैं। लेना ने यूक्रेन को सपोर्ट करने के लिए दुनियाभर को शुक्रिया कहा। लेना ने कहा कि उनका जन्म कीव में हुआ। यूक्रेन उनका देश है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।