MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • कौन हैं बिहार के अभय सिंह जो पुतिन सरकार में हैं MLA, जिन्होंने बताया आखिर रूस ने यूक्रेन पर अटैक क्यों किया

कौन हैं बिहार के अभय सिंह जो पुतिन सरकार में हैं MLA, जिन्होंने बताया आखिर रूस ने यूक्रेन पर अटैक क्यों किया

पटना : यूक्रेन और रूस में चल रहे जंग (Russia Ukraine War) के बीच भारतीय मूल के रूसी विधायक डॉ. अभय कुमार सिंह (Abhay Kumar Singh) का एक बयान खूब चर्चा का विषय बन गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की पार्टी के नेता अभय सिंह ने इसे सैन्य अभियान बताया है। उन्होंने यूक्रेन पर जारी इस कार्रवाई की तुलना 'सर्जिकल स्ट्राइक' से की है। अभय सिंह ने कहा कि यूक्रेन को जीतना रूस जैसे देश के लिए केवल एक दिन का काम है। सारी दुनिया इसे युद्ध कह रही है, लेकिन रूस इसे केवल अपनी सेना का ऑपरेशन बता रहा है। बिल्कुल उसी तरह जैसी कि भारत ने बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। रही बात यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र की तो यह यूक्रेन की भारत के खिलाफ बदले की कार्रवाई है। डॉ. अभय सिंह के इस बयान के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉ. अभय सिंह का जन्म बिहार (Bihar) में हुआ था और अब वह पुतिन सरकार में विधायक हैं। जानिए अभय सिंह के बारे में सबकुछ..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 02 2022, 02:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

बिहार में जन्म
डॉ. अभय का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। पटना में लोयोला हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और 1990 के दशक की शुरुआत में मेडिसीन की पढ़ाई करने के लिए रशिया के कुर्स्क चले गए। इसके बाद वो वापस भारत प्रैक्टिस करने तो आए लेकिन जल्द ही वापस रूस चले गए। वहां जाकर उन्होंने बिजनेस में हाथ आजमाया और जैसे-जैसे अभय के पैर रूस में जमते गए व्यापार में भी बढ़ोत्तरी हुई। फार्मा, रियल एस्टेट में उन्होंने हाथ आजमाया और फिर रसूख बढ़ने के साथ राजनीति में एंट्री की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

कुर्स्क से चुनाव जीता
अभय सिंह का राजनीति से सामना पहली बार 2012 में हुआ जब रूस में तत्कालीन भारतीय राजदूत अजय मल्होत्रा ने कुर्स्क शहर के बीचों बीच स्थित उरल्स्की व्यापार केंद्र का उद्घाटन किया। अभय कुमार सिंह इस मॉल के मालिक हैं।‘यूनाइटेड रशा’ रूस की सत्ताधारी पार्टी है जिसने हाल के आम चुनावों में देश की संसद (दूमा) में 75 फीसदी सांसद भेजे हैं। डॉ. अभय ने 2015 में पुतिन की पार्टी ज्वॉइन की। इसके बाद 2018 में उन्होंने वेस्टर्न रशिया के कुर्स्क से चुनाव जीता और डेप्युटेट बन गए।

35

यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई पर ये भी कहा
अभय सिंह ने कहा कि अगर चीन बांग्लादेश में अपना सैन्य अड्डा स्थापित करता है तो भारत कैसी प्रतिक्रिया देगा? स्पष्ट है कि भारत इसे किसी हाल में पसंद नहीं करेगा। इसी तरह नाटो रूस के खिलाफ बनाया गया था और सोवियत संघ के टूटने के बावजूद यह विघटित नहीं हुआ। यह धीरे-धीरे रूस के करीब आ गया। यदि यूक्रेन नाटो में शामिल हो जाता है तो यह नाटो बलों को हमारे करीब लाएगा, क्योंकि यूक्रेन हमारा पड़ोसी देश है। यह समझौते का उल्लंघन होगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी संसद के पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
 

45

यूक्रेन में नहीं इस्तेमाल होगा परमाणु हथियार
डॉ. सिंह ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों के अभ्यास का उद्देश्य किसी अन्य देश द्वारा रूस पर हमला करने पर जवाब देना था। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की है कि परमाणु अभ्यास केवल उन लोगों को जवाब देने के लिए था, जो रूस पर हमला करने की मंशा रखते हैं। 

55

नागरिकों पर हमला नहीं करेगा रूस
अभय सिंह ने कहा कि यूक्रेनी लोगों को हताश करने के लिए वहां सायरन बजाए जा रहे हैं। यह रणनीति का हिस्सा है। रहवासी इलाके में रूस कभी भी हमला नहीं करेगा, बशर्ते वहां के सैनिक अपने नागरिकों के पीछे छिपकर हमला न करें। अगर सैनिक ऐसा करेंगे तो फिर उन पर पूरी जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-यूक्रेन बॉर्डर पर बेरहमी:माइनस 5 डिग्री में छात्र घुट-घुटकर जी रहे, लड़कियों साथ क्रूरता,पढ़िए दर्दभरी दास्तां

इसे भी पढ़ें-Russia Ukraine War : राजस्थान के छात्र जान बचाने बंकर में घुसे, भूख-प्यास से बेहाल, इधर परिवार की सांसें अटकीं

 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
एस. जयशंकर-पुतिन की मुलाकात में उठा ये अहम मुद्दा, BRICS से पहले क्यों बढ़ी हलचल?
Recommended image2
रातों-रात पलट गई इस देश की किस्मत! जमीन के नीचे मिला ऐसा खजाना, टेंशन में आ गया अमेरिका?
Recommended image3
Bangladesh Hindu Family Murder: पड़ोसी ही निकले हत्यारे, 4 हिंदुओं की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा
Recommended image4
Melania Trump: ट्रंप के साथ क्यों नहीं दिखतीं मेलानिया? पूर्व व्हाइट हाउस अधिकारी के बयान ने खड़े किए सवाल
Recommended image5
UK Water Crisis: ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई लोगों से कहा- 'चावल सिर्फ दो बार धोएं', वजू में भी पानी बचाएं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved