Shahid kapoor Photos -

25 Stories
Asianet Image

दिलोजान से Shahid Kapoor से मोहब्बत करती थी Kareena Kapoor, जब तक नहीं बनी बात नहीं छोड़ा था पीछा

Feb 25 2022, 09:02 AM IST

मुंबई. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) 41 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 25 फरवरी, 1981 को दिल्ली में हुआ था। शाहिद को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ ही उनके डांस, लुक और रोमांटिक इमेज के लिए जाना जाता है। उनके लिए ये बात भी फेमस है कि वे अपने किरदार और लुक पर भी काफी एक्सपेरिमेंट करते है। कई फिल्मों में उनके लुक काफी डिफरेंट भी नजर आए। आपको बता दें कि जब वे तीन साल के थे तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद ही वो अपने पिता के साथ मुंबई आए। शाहिद ने बॉलीवुड को कई शानदार फ‍िल्‍में दी हैं। शाहिद जितना अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते है उतने ही पॉपुलर वे अपने लव-अफेयर के लिए भी है। कई एक्ट्रेसेस के साथ शाहिद का अफेयर रहा। इनमें से सबसे ज्यादा वे करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे। नीचे पढ़ें कैसे करीना कपूर के साथ शुरू हुआ था और फिर क्यों हो गया दोनों का ब्रेकअप...

Asianet Image

क्यों Shahid Kapoor की एक्ट्रेस ने सबसे बड़े बैनर की इन हाउस हीरोइन बनने से किया था मना, हुआ खुलासा

Feb 10 2022, 01:06 PM IST

मुंबई. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ फिल्म इश्क-विश्क और विवाह जैसी फिल्मों में काम करने वाली अमृता राव (Amrita Rao) लंबे समय से फिल्मों से दूर है। इतना ही नहीं अब वे फिल्मों में काम करने में इंट्रेस्टेड भी नहीं है। शादी करने के बाद अब वे अपनी लाइफ में सेटल हो गई है और पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही है। ऐसा नहीं है कि उनके पास काम नहीं था,  इस बारे में खुद अमृता ने खुद खुलासा किया। अमृता एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार यशराज फिल्म्स (YRF) से आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) उनके पास आए थे। उन्होंने ऑफर दिया था कि में उनके प्रोडक्शन हाउस की इन-हाउस हीरोइन बन जाऊं। लेकिन मैंने ऑफर ठुकरा दिया था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया था- चोपड़ा ने उन्हें एक ऑफर दिया था और मीटिंग में बुलाया था। आदित्य ने अपनी फिल्मों के बारे में एक्सप्लेन किया लेकिन वो फिल्में सिर्फ फैमिली के लिए नहीं थीं। अमृता ने ये भी बताया कि आदित्य ने उनसे कहा था कि अगर वो ऑनस्क्रीन किस करने में रिजर्व फील करती हैं या फिर अलग चीजें ट्राय करना चाहती हैं, वो भी एक्सेप्ट किया जाएगा। नीचे पढ़ें आखिर क्यों ठुकरा दिया था अमृता राव ने इंडस्ट्री के सबसे बड़े बैनर का ऑफर...

Asianet Image

Neelima Azeem Birthday: Shahid Kapoor की मम्मी से Vidya Balan के पति तक, किसी ने 3 तो किसी ने कीं 4 शादियां

Dec 01 2021, 08:21 PM IST

मुंबई। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मम्मी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) 63 साल की हो गई हैं। 2 दिसंबर, 1958 को पटना में पैदा हुईं नीलिमा अजीम ने 1989 में टीवी से डेब्यू किया था। नीलिमा ने 'फिर वही तलाश' सीरियल में काम किया था। इसके बाद उनकी पहली फिल्म 1990 में आई 'सलीम लंगड़े पे मत रो' (Saleem Langde Pe Mat Ro) थी, जिसमें उन्होंने मुमताज का रोल किया था। नीलिमा अजीम अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहीं। खासकर अपनी शादी को लेकर। नीलिमा अजीम ने अपनी लाइफ में 3 शादियां कीं लेकिन एक भी सफल नहीं रहीं। नीलिमा अजीम की तरह ही और भी कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में 3 से 4 शादियां कीं। 
 

Asianet Image

Vivah @ 15: क्या इस हीरोइन के कारण आई थी Kareena-Shahid Kapoor की मोहब्बत में दरार, जानें सच्चाई

Nov 11 2021, 01:49 PM IST

मुंबई. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और अमृता राव (Amrita Rao) की फिल्म विवाह (Vivah) की रिलीज को 15 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था। 8 करोड़ के बजय में बनी इस फिल्म ने करीब 53 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शायद कम ही लोग जानते हैं कि शाहिद जब इस फिल्म में काम कर रहे थे तो करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान यह अफवाह जोरों पर उड़ी थी कि शाहिद, अमृता को डेट कर रहे हैं और करीना को धोखा दे रहे हैं। करीना भी शाहिद पर शक करने लगी थी। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या हुआ था कि दोनों की मोहब्बत में पड़ गई थी दरार...

Asianet Image

Shahid Kapoor की हीरोइन को मजबूरी के चलते जागना पड़ रहा रात-रातभर, बताया क्यों हो रहा फ्रस्ट्रेशन

Feb 27 2021, 03:26 PM IST

मुंबई. शाहिद कपूर (shahid kapoor )  के साथ कुछ फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस अमृता राव (amrita rao) यूं तो काफी समय से फिल्मों से दूर है। लेकिन वे अपने 4 महीने के बेटे वीर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि अमृता ने एक नवंबर 2020 को बेटे को जन्म दिया था। उनके पति का नाम आरे अनमोल (rj anmol) है। कपल पहली बार पेरेंटहुड के फेज को खूबी एन्जॉय कर रहा है। हाल ही में अमृता ने एक इंटरव्यू में अपने मदरहुड एक्सपीरियंस को शेयर किया है। वैसे, आपको बता दें कि अमृता शादी के 5 साल बाद मां बनीं। उन्होंने आरजे अनमोल को शादी से पहले 7 साल तक डेट किया था। फिर 2016 में शादी की थी। 

Asianet Image

तो इसलिए 2 महीने Shahid Kapoor के पीछे पड़ी रही Kareena, क्या-क्या नहीं किया, तब जाकर बनी थी बात

Feb 25 2021, 12:31 PM IST

मुंबई. शाहिद कपूर (shahid kapoor) 40 साल के हो गए हैं। शाहिद का जन्म 25 फरवरी, 1981 को दिल्ली में हुआ था। शाहिद को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ ही उनके डांस, लुक और रोमांटिक इमेज के लिए जाना जाता है। जब वे तीन साल के थे तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद ही वह अपने पिता के साथ मुंबई आए। शाहिद ने बॉलीवुड को कई शानदार फ‍िल्‍में दी हैं। 2018 में आई उनकी फ‍िल्‍म पद्मावत और उसके बाद कबीर सिंह ने सफलता के नए आयाम स्‍थापित किए हैं। वैसे, शाहिद के अफेयर के किस्से भी कम नहीं रहे है। कई एक्ट्रेसेस के साथ शाहिद का अफेयर रहा। इनमें से भी सबसे ज्यादा वे करीना कपूर (kareena kapoor) के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे। 

Top Stories