एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 11,271 पदों को भरने के लिए किया गया है। यहां हम आपको परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक पर जाकर आप अपना सेंटर बदल सकते हैं। इस संबंध में एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी गई है। साथ ही वहां एक लिंक भी दिया गया है, जिसके जरिये ये बदलाव किया जा सकता है।