मौसम विभाग(IMD) ने कहा है कि आजकल के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के बंगाल की दक्षिण खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
संयुक्त राष्ट्र की वेदर एजेंसी (UN Weather Agency) ने बुधवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले पांच भयंकर गर्मी (Next Five Years Hottest Ever) का सामना पूरी दुनिया करेगी।
मौसम विभाग(IMD) और मौसम का हाल बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक आजकल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है। अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी।
बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान मोचा(Cyclone Mocha) का खतरा बढ़ता जा रहा है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 6 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। यह 8 मई तक एक डिप्रेशन में बदल जाएगा।
बंगाल की खाड़ी पर बन रहे चक्रवात को देखते हुए देश के कई राज्यों में फिर आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है। अभी जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु को छोड़कर कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
मौसम विभाग(IMD) ने अगले 4 दिनों के दौरान देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई है। इस दौरान भारत के किसी भी हिस्से में लू की संभावना नहीं है।
भारत में मई का मौसम भी मानसून सीजन जैसा बना हुआ है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर ओले गिरने का पूर्वानुमान लगाया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए मध्य भारत में गरज/बिजली/तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट या भारी बारिश की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में ऐसा ही मौसम रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे सामान्य के करीब रहने की संभावना है। वहीं, भारत के अधिकांश हिस्सों में लू की कोई स्थिति नहीं है।