Year Ender 2023 Feb Photos -

4 Stories

काम के बोझ से रो पड़ीं न्यूजीलैंड की सबसे यंग PM, बोलीं वक्त आ गया, इतनी हिम्मत नहीं कि 4 साल और नेतृत्व करूं

Jan 19 2023, 10:30 AM IST
वेलिंग्टन। 37 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाली न्यूजीलैंड की सबसे युवा पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। वह अगले महीने पद छोड़ देंगी। इस्तीफा की घोषणा करते वक्त जैसिंडा रो पड़ीं। वह अगला चुनाव भी नहीं लड़ेंगी। जैसिंडा ने घोषणा किया कि वह फरवरी में इस्तीफा दे देंगी। छह साल तक न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री रहीं जैसिंडा ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने अपनी लेबर पार्टी के सदस्यों से कहा कि मेरे लिए इस्तीफा देने का वक्त आ गया है। 14 अक्टूबर को न्यूजीलैंड में आम चुनाव होंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...