MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • Tripura Election: PM मोदी हों या कोई दूसरा नेता, मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन बिना यहां पत्ता भी नहीं हिलता

Tripura Election: PM मोदी हों या कोई दूसरा नेता, मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन बिना यहां पत्ता भी नहीं हिलता

कहते हैं कि त्रिपुरा का 'भाग्य' मां त्रिपुर सुंदरी या त्रिपुरेश्वरी तय करती हैं। वोटिंग का समय हो या काउंटिंग का; नेता पहले इस मंदिर में आकर मत्था टेकते हैं। उदयपुर में स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर एक आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। 

3 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Mar 02 2023, 08:49 AM IST| Updated : Mar 02 2023, 03:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Tripura Assembly Election 2023
Image Credit : Asianet News

Tripura Assembly Election 2023

उदयपुर. कहते हैं कि त्रिपुरा का 'भाग्य' मां त्रिपुर सुंदरी या त्रिपुरेश्वरी तय करती हैं। वोटिंग का समय हो या काउंटिंग का; नेता पहले इस मंदिर में आकर मत्था टेकते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। त्रिपुरा के उदयपुर में स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर एक आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। इस मंदिर का आकार एक कछुए की तरह है। चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा आए थे, तब त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद ही उन्होंने चुनावी सभा ली थी।  आइए जानते हैं मंदिर की कहानी...

26
Tripura Assembly Election 2023
Image Credit : Asianet News

Tripura Assembly Election 2023

माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर का निर्माण महाराजा धन्य माणिक्य के शासनकाल में 1501 ई. के दौरान करवाया गया था। यह मंदिर भारत के 51 महापीठों में से माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस स्थान पर माता सती के सीधे पैर के अंगुलियों के निशान आज भी मौजूद है। यह मंदिर राज्य के प्रमुख पयर्टन स्थलों में से एक है। यहां रोज हजारों की संख्या में भक्त माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। रिजल्ट की पूरी डिटेल्स देखने यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें-त्रिपुरा के राजा का पॉलिटिक्स से दिल टूटा, इस इलेक्शन के बाद लेंगे संन्यास, कहा-गरीबों की लड़ाई में सबने अकेला छोड़ा
 

36
Tripura Assembly Election 2023
Image Credit : Asianet News

Tripura Assembly Election 2023

दिवाली के दौरान माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में बड़े स्तर पर मेले लगता है। तब यहां लाखों की संख्या लोग आते हैं। राजमाला के अनुसार, मंदिर का निर्माण करने के बाद भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित की गई थी। लेकिन एक रात महाराजा धन्य माणिक्य के सपने में महा माया आई और उससे कहा कि वह उनकी मूर्ति को चित्तौंग से इस स्थान पर रख दें। इसके बाद माता त्रिपुरा सुंदरी की स्थापना इस मंदिर में कर दी गई। कहते हैं कि 16 कलाओं से युक्त माता त्रिपुर सुंदरी ने भगवान इंद्र की सहायता की थी। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। (चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह)

46
Tripura Assembly Election 2023
Image Credit : Asianet News

Tripura Assembly Election 2023

इसे माताबारी के नाम से जाना जाता है। इस शक्तिपीठ में शक्ति के स्वरूप में 'त्रिपुर सुंदरी' और भैरव के स्वरूप में 'त्रिपुरेश' स्थापित हैं। इसे कूर्म पीठ नाम से भी जाना जाता है। वजह यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित होने के कारण कछुए के उभार की तरह दिखाई देता है।मंदिर में माता त्रिपुर सुंदरी की मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट और छोटीमा के मूर्ति की ऊंचाई 2 फीट है। मंदिर में मां काली के चिह्न को 'सोरोशी' के रूप में पूजा जाता है। 

यह भी पढ़ें-कांग्रेस ने विपक्षी एकता के लिए दिए बड़े संकेत: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-कौन पीएम होगा इसको तय करने की बजाय एकसाथ मिलकर लड़ना चाहिए...

56
Tripura Assembly Election 2023
Image Credit : Asianet News

Tripura Assembly Election 2023

चुनाव प्रचार के दौरान यहां हर पार्टी का नेता आशीर्वाद लेने पहुंचा था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। यह एक परंपरा का हिस्सा बन गया है। जब अमित शाह त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करने आए थे, तब उन्होंने ऐलान किया था कि अगले डेढ़ साल में माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर एक विश्वस्तरीय तीर्थ होगा। त्रिपुरा में 27 फरवरी को वोटिंग से पहले बीजेपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सबसे पहले माता त्रिपुरेश्वरी मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 

66
 Tripura Assembly Election 2023
Image Credit : Asianet News

Tripura Assembly Election 2023

काउंटिंग शुरू होने से पहले त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने माता त्रिपुरेश्वरी की पूजा की। उन्होंने कहा, "हमने आज पार्टी ऑफिस में पूजा की और माता त्रिपुरेश्वरी का आशीर्वाद लिया।"

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved