फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज होते ही चारों तरफ धमाका कर डाला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेंगी। इसी बीच खबर है कि फिल्म के लीड एक्टर अनुपम खेर कुछ नया करने का प्लान बना रहे हैं।
द कश्मीर फाइल्स को आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी देख रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स इस मूवी की तारीफ कर चुके हैं। अब खुद सलमान खान ने यह फिल्म देखी है, जिसके बाद उनका क्या रिएक्शन था, इस बारे में खुद अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में बताया है।
दो हफ्तों से बॉक्सऑफिस पर राज कर रही फिल्म द कश्मीर फाइल्स की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को फिल्म RRR रिलीज होने का सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ा है।
अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर अब अनुपम खेर ने जमकर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली विधानसभा में कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने के बजाय यूट्यूब पर डाल देना चाहिए।
अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में हुई है। खबरों की मानें तो ये फिल्म गुरुवार को 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files ने देश में एक नई सियासी और सामाजिक बहस छेड़ दी है। 1990 में कश्मीर घाटी में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी इस फिल्म ने मानों एक नई सामाजिक क्रांति को जन्म दिया है। इस बीच अनुपम खेर ने फिल्म पर अपनी मां का एक वीडियो शेयर करते हुए पॉलिटिक्स करने वालों पर नाराजगी दिखाई है।
कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म पर बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। इसका प्रभाव सियास और सामाजिक दोनों स्तर पर दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर #TheKasmirFiles और #Hindus ट्रेडिंग टॉपिक बना हुआ है। होली पर लोग द कश्मीर फाइल की तर्ज पर चेहरे पर रंग पुतवाकर कश्मीर हिंसा को लेकर विरोध जताते नजर आए।
कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार के दर्द को दिखाती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) बॉक्सऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। हर तरफ बस इसी फिल्म की चर्चा है। फिल्म में पुष्कर नाथ पंडित का रोल निभाने वाले अनुपम खेर की मां ने भी द कश्मीर फाइल्स को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
द कश्मीर फाइल्स की टीम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें खुद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की हैं। बता दें कि फिल्म ने महज 5 दिनों में ही 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की रिलीज के दौरान डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर कहा था कि कपिल शर्मा ने अपने शो में फिल्म को प्रमोट करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद कपिल शर्मा से लोग नाराज हो गए।