रविवार को अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया था कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्जुन कपूर के बाद रविवार को ही मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के अनुसार मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने बहन के संक्रमित होने की पुष्टि की है। बता दें कि मलाइका के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट पर गए 7 से 8 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबरे आई थी।
अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। अर्जुन ने कहा, ये मेरा कर्तव्य है कि मैं आप सबको बता दूं कि मैं कोरोना संक्रमित हूं। मैं फिलहाल ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे लक्षण एसिम्प्टोमैटिक हैं।
अर्जुन कपूर 35 साल के हो गए हैं। 26 जून, 1985 को जन्मे अर्जुन कपूर ने 8 साल पहले 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से करियर शुरू किया था। अर्जुन के बर्थडे पर बहन अंशुला ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की।
जब बोनी के घर पहला कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। रिपोर्ट आने के बाद बता चला कि उनके घर के दो और नौकर कोरोना संक्रामित है। बेटियों को लेकर बोनीने कहा- बच्चे मेरे साथ ही हैं और वो सभी ठीक हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि बोनी अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में रहते हैं। नौकर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा था- इस समय घर में रहना ही हमारे लिए सबसे बेहतर और कारगर उपाय है। सभी लोग सुरक्षित रहें।
फिल्म के इस कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि महाराजा सूरजमल ने मदद करने से इनकार नहीं किया था। मेकर्स इतिहास को गलत तरीके से दिखा रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स केवल पैसे कमाने के लिए इतिहास के साथ छेड़छाड़ ना करें।
संजय-अर्जुन की फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो अब्दाली और मराठाओं के बीच 14 जनवरी, 1761 में हुई थी। अब्दाली और मराठाओं के बीच इस युद्ध ने इतिहास बदल दिया था।
मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज से 1998 में शादी की थी। हालांकि, कपल का 2017 में तलाक हो गया। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के करीब आईं। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन अभी 33 के हैं।