गुजरात-उत्तराखंड, बिहार और मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश से हाल बेहाल है। इन स्टेट में कई शहर और गांव पानी-पानी हो गए हैं। वहीं उत्तराखंड के चमोली में शनिवार सुबह एक बार फिर लैंडस्लाइड हुई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आजकल में इसके देश के शेष हिस्सों जैसे-राजस्थान और हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest monsoon) दिल्ली और मुंबई से आगे बढ़ गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्ताखंड समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के देहरादून से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली है। दंपत्ति के शव बुरी तरह से सड़ चुके थे,हैरानी की बात यह है कि मृतक दंपत्ति का 4-5 दिन का बच्चा लाशों के बीच जिंदा मिला है।
उत्तराखंड के गांव-गांव यानी प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास को पहुंचाने की दिशा में सरकार ने सार्थक पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद में पंचायती राज व्यवस्था में हो रहे क्रांतिकारी कदमों की जानकारी दी।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चेपडो थराली में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव का शुभारंभ किया। 16.50 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक डॉक्टर पति-पत्नी ने एक साथ सुसाइड कर लिया। डॉक्टर दंपत्ति ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना से पूरे में हड़कंप मच गया है।
जी-20 की बैठक में शामिल होने आए कई देशों के डेलिगेट्स का उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। इसके बाद उत्तराखंड की आध्यात्मिकता, तीर्थाटन और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतीकरण दिया गया।
उत्तराखंड में 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में इसके लेकर एक बैठक हुई। जिसमें संबंधित अधिकारियों को तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे देश की राजधानी देवभूमि से तेजी से जुड़ेगी।