G20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तिलक, पुष्प वर्षा एवं तुलसी की माला पहना कर लोक संस्कृति से स्वागत अभिनंदन किया।
PM मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए उत्तराखंड भी कदमताल कर रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार इन्वेस्टर्स को लुभाने के लिए राज्य की औद्योगिक नीतियों में कई अहम बदलाव करने के साथ इंडस्ट्री फ्रेंडली माहौल बना रहे हैं।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों खासकर शिक्षा विभाग के अपसरों के साथ बैठक की। इसके साथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि साल 2025 तक हमें इस क्षेत्र में बहुत काम करना है। बच्चों की शिक्षा से लेकर प्लेसमेंट तक काम करना होगा।
भारत में मई का मौसम भी मानसून सीजन जैसा बना हुआ है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर ओले गिरने का पूर्वानुमान लगाया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे सामान्य के करीब रहने की संभावना है। वहीं, भारत के अधिकांश हिस्सों में लू की कोई स्थिति नहीं है।
उत्तराखंड राज्य में पॉलीहाउस किसानों (Polyhouse Farmers) की आय का बड़ा जरिया बनने वाला है। प्रदेश की धामी सरकार (Dhami Government) ने पॉलीहाउस के लिए 304 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। यह कदम प्रदेश के किसानों की बेहतरी के लिए उठाया गया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समय के साथ शिक्षा में इनोवेशन बहुत जरूरी है। ज्ञान और शिक्षा सिर्फ किताबी नहीं हो सकते हैं। शिक्षा का मकसद व्यक्ति के हर आयाम का सन्तुलित विकास करना है।
साल 2020 में उसने लव मैरेज की थी। घरवालों ने जब रहने की इजाजत नहीं दी तो रिजवान अपनी पत्नी मुस्कान को लेकर बिहार, पंजाब और मुंबई में किराए के कमरे में रहा। लेकिन अचानक एक दिन उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
Char Dham Yatra: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा जल्दी ही शुरू होने वाली है। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके चलते अब एक फोन कॉल पर भी यात्री चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
खालिस्तान समर्थक 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ उत्तराखंड आ सकता है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस को अधिकृत रूप से यह जानकारी दी। महिला समेत कई लोग भगोड़े अमृतपाल की भागने में मदद कर रहे हैं।