देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 32,138 हैं। पिछले 24 घंटे में 3,900 नए मामले सामने आए हैं, जिसके कारण कुल मामलों की संख्या अब 46433 हो गई है। देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 195 मौतें हुई हैं, जिसके कारण मरने वालों की संख्या 1568 हो चुकी है।
कोरोना राहत कोष में फंडिंग को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। किशनगंज के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक मो. तौसीफ आलाम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर विधायक विकास निधि से दिए 50 लाख रुपए वापस देने की मांग की है।
पानीपत. कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हजार पार पहंच गई है। वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1400 पहुंच गया है। हरियाणा में एक दिन में अब तक कोरोना के 75 नए मामले सामने आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'गुट-निरपेक्ष आंदोलन' शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, हमने अपनी जरूरतों के बावजूद दुनिया के 123 साझेदार देशों को मेडिकल सर्विसिस उपलब्ध कराई हैं। इनमें से 59 देश गुट-निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य है।
कोरोना वायरस अब छोटे-छोटे बच्चे को अपना शिकार बना रहा है। जिन मासूमों की खेलने-कूदने के दिन हैं वह इस महामारी से संक्रमित हो गए हैं। ऐसा ही एक मार्मिक तस्वीर राजस्थान से सामने आई है। जहां एक पॉजिटिव 3 साल की बेटी की देखरेख के लिए मां वार्ड में रह रही है।
मुंबई के धारावी क्षेत्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 42 और मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 632 हो गयी। धारावी में अब तक कोरोना वायरस के कारण 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस के मरीजों में लक्षणों में लगातार बदलाव दिखाई पड़ रहा है। हाल ही में कुछ मरीजों की उंगलियों और शरीर के दूसरे हिस्सों में चकत्ते दिखाई पड़े। यह देख कर डॉक्टर भी हैरान रह गए। बाद में स्पेन के डॉक्टरों ने इससे संबंधित स्टडी शुरू की।
देश में कोरोना के मामलों की संख्या 42533 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1074 लोग ठीक हुए हैं। यह अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 2553 मामले बढ़े हैं। कुल सक्रिय मामले 29453 हैं। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग में अगर सही ढंग से पालन नहीं हुआ तो संक्रमण फैलने का डर है।
ताजनगरी आगरा के लिए एक और मुश्किल पैदा करने वाली खबर सामने आई है। आगरा में एक दर्जन से अधिक पत्रकारों में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है। आगरा हाईवे पर स्थित मीडिया संस्थान में पत्रकार के पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने जब पत्रकारों की जांच करवाई तो तकरीबन 1 दर्जन पत्रकारों में कोविड-19 के लक्षण मिले हैं। सभी को आइसोलेट करवाया जा रहा है।
देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2676 नए केस सामने आए हैं और 68 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 1391 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हजार से ज्यादा हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना से संक्रमित 11 हजार 775 लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं।