छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 19 दिन के भीतर तीन बार दिल का दौड़ा पड़ा। शुक्रवार को भी उन्हें दौरा पड़ा था, इसके बाद उन्हें विशेष इंजेक्शन भी लगाया गया था।