कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मुखर हैं। पंजाब सरकार इन कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास कर चुकी है। इस बीच राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिलने पर अमरिंदर सिंह बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंचे। इससे पहले यह धरना राजघाट पर होना था। सुरक्षा कारणों से उसकी जगह बदली गई है। हालांकि इससे पहले कैप्टन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज भारत बंद बुलाया गया है। शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में हिंसात्मक घटनाएं घटित हुईं हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी