भाजपा ने त्रिपुरा में हो रहे विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) के लिए अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली की और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा का भाग्य बदल दिया है।
त्रिपुरा में 60 सीटों के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Elections) के लिए TIPRA मोथा पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी।
वाममोर्चा त्रिपुरा के 60 में से 47 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वाममोर्चा और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। वाममोर्चा ने चुनाव मैदान में 24 नए चेहरों को उतारने का फैसला किया है।
चुनाव आयोग ने पश्चिम त्रिपुरा जिले के मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बाइक रैली पर हुए हमले की 19 जनवरी को जांच के आदेश दिए हैं। जिरानिया सब-डिवीजन में चार स्थानों पर एक बाइक रैली के दौरान हमला किया गया था।
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड, तीनों राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या 60 है। बहुमत का आंकड़ा 31 है। त्रिपुरा बीजेपी सत्ता में है। नागालैंड में NDPP और मेघालय में NPP सत्ता में है।
चुनाव आयोग आज दोपहर 2.30 बजे नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इससे पहले चुनाव आयोग तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को देख चुका है। पूर्वोत्तर के इन राज्यों में चुनावी तैयारियों की देखने-परखने के लिए आयोग की टीम ने चार दिनों का दौरा किया था
त्रिपुरा में पीएम मोदी ने 4350 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को त्रिपुरा की यात्रा करेंगे। त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव की रणनीति तय करेंगे।
केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में सालों तक शासन करने के लिए माकपा(CPI-M) ने हिंदुओं और मुसलमानों को बांटा। राज्य में अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं।
कांग्रेस ने रानीर बाजार में एक रैली का आयोजन किया था। रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभास्थल से निकल रहे थे। हमले में कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक नेता घायल हो गए हैं। घायलों में कांग्रेस विधायक के अलावा पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं।