मतदान खत्म होते ही राज्य के एक्जिट पोल के नतीजे सामने भी आने लगे हैं। एक्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी त्रिपुरा में एक बार फिर सबसे आगे दिख रही है।
मेघालय और नागालैंड में वोटिंग सोमवार 27 फरवरी को समाप्त हो गई। जबकि त्रिपुरा में बीते 16 फरवरी को वोटिंग हुई थी। मेघालय में 74.32% और नगालैंड में 83.36% वोट डाले जा चुके थे।
तिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को 31 सीटें नहीं मिलती है तो वह बीजेपी के 25-30 विधायकों को खरीद सकते हैं। इसके लिए वह अपने महल का कुछ हिस्सा बेच देंगे।
त्रिपुरा में कल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय बलों के 25 हजार जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस के 31 हजार जवानों को भी तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) के लिए अगरतला में रैली की। उन्होंने कहा कि वामपंथियों ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने त्रिपुरा (Tripura Assembly election) के चांदीपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मारा उनके साथ कांग्रेस इलू-इलू कर रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के गोमती में चुनावी सभा को संबोधित (Narendra Modi election campaign in Tripura) किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस और लेफ्ट की दोधारी तलवार से सतर्क रहने की अपील की। पीएम ने कहा कि चंदा लेने के लिए दोनों साथ आए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को त्रिपुरा में दो रैलियां संबोधित करने पहुंचे। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगा। काउंटिंग दो मार्च को होगी। त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च 2023 को खत्म हो रहा है।
त्रिपुरा में सीपीआई-एम के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी (CPI-M State Secretary Jitendra Chaudhury) ने कहा कि प्रदेश की गरीब जनता भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुकी है। प्रदेश में लोकतंत्र और कानून का खात्मा हो चुका है और सत्तारूढ़ दल से लोग उब चुके हैं।
त्रिपुरा में विधानसभा के चुनाव (Tripura Assembly Election) हो रहे हैं। चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को वामपंथी दलों से चुनौती मिल रही है। एशियानेट न्यूजेबल की ऋचा बरुआ ने माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी से उनकी पार्टी की रणनीति को लेकर बात की।