मतदान खत्म होते ही राज्य के एक्जिट पोल के नतीजे सामने भी आने लगे हैं। एक्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी त्रिपुरा में एक बार फिर सबसे आगे दिख रही है।

Tripura Exit Polls: त्रिपुरा (Tripura Assembly Elections) में विधानसभा चुनाव की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। मतदान खत्म होते ही राज्य के एक्जिट पोल के नतीजे सामने भी आने लगे हैं। एक्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी त्रिपुरा में एक बार फिर सबसे आगे दिख रही है। यहां उसे पूर्ण बहुमत के आसार हैं। एक बार फिर डॉ.मानिक साहा के नेतृत्व पर लोगों ने भरोसा जताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

त्रिपुरा में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार

त्रिपुरा में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार एक्जिट पोल्स के सर्वे में बनता दिख रहा है। एक्सिस-इंडिया सर्वे यहां बीजेपी को 36 से 45 सीटों पर जीत बता रहा है। न्यूज 18-सी वोटर सर्वे भी बीजेपी को 36 से 45 सीटें जीतते दिखा रहा। जी न्यूज-मैट्रिज 29-36 सीटों पर जीत बता रहा है।

एक्सिस-इंडिया टुडे

भाजपा+: 36-45

वाम+कांग्रेस: 6-11

टिपरा मोथा पार्टी: 9-16

अन्य - 0

ज़ी न्यूज़-मैट्रिज़

भाजपा+ - 29-36

वाम+कांग्रेस - 13-21

टिपरा मोथा पार्टी -0

अन्य - 11-19

न्यूज 18-सी वोटर

भाजपा+ - 36-45

वाम+कांग्रेस - 8-13

टिपरा मोथा पार्टी - 6-11

अन्य - 00

जन की बात

भाजपा+ - 29-40

वाम+कांग्रेस - 16-9

टिपरा मोथा पार्टी -14-10

अन्य - 1

त्रिपुरा के बारे में जानिए

त्रिपुरा में भी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। यहां मतदान 16 फरवरी को समाप्त हो गया। बीजेपी की यहां पूर्ण बहुमत की सरकार है।

त्रिपुरा विधानसभा 2018 में किसकी क्या स्थिति

बीजेपी 35

सीपीआईएम 16

आईपीएफटी 8

अन्य 8

यह भी पढ़ें:

पूर्वोत्तर के नागालैंड में भी बीजेपी की बल्ले-बल्ले: एक्जिट पोल कह रहे अपने दम पर भगवा दल बनाने जा रही सरकार

मेघालय में एनपीपी बहुमत के करीब लेकिन सरकार बनाने के लिए करना पड़ेगा गठबंधन

Exit-Poll: त्रिपुरा-नागालैंड में बीजेपी की डबल इंजन सरकार, जानें एग्जिट पोल में क्या है मेघालय का गणित