By-Election Results 2026 में बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर BJP आगे है। तमिलनाडु में TVK को बढ़त, असम की नगांव सीट पर BJP की लीड और पुडुचेरी में AINRC की जीत समेत सभी अपडेट जानें।
By-Election Results 2026: चार राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर एनडीए समर्थित एआईएनआरसी (AINRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज कर ली है, जबकि अन्य सीटों पर कांटे का मुकाबला जारी है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर BJP आगे चल रही है, जबकि तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी BJP आगे है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि शुरुआती रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं या नहीं। आइए जानते हैं इन हाई-प्रोफाइल सीटों का अब तक का हाल:
Nandigram Bypoll: ममता के समर्थन वाला उम्मीदवार पीछे
- नंदीग्राम में BJP की हसीरानी रथ और कांग्रेस के मिलन प्रधान के बीच मुकाबला है।
- तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे के नाम वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया था।
- शुरुआती रुझानों में हसीरानी रथ बड़ी बढ़त बनाए हुए थीं। हालांकि, अंतिम नतीजे आने तक वोटों का अंतर बदल सकता है।
- यह सीट इसलिए भी अहम है, क्योंकि 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने यहीं ममता बनर्जी को हराया था।
- 2026 के विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु नंदीग्राम से जीते, लेकिन भवानीपुर सीट अपने पास रखने के लिए उन्होंने नंदीग्राम छोड़ दिया।
- BJP ने हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। वह शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA चंद्रनाथ रथ की मां हैं।
- चंद्रनाथ की मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Rejinagar Bypoll: बंगाल की दूसरी सीट पर भी BJP आगे
- रेजीनगर में BJP के सखारव सरकार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां भी मतगणना के शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में दिखाई दिए।
- इस सीट पर मुकाबला इसलिए चर्चा में है, क्योंकि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भी BJP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
Tamil Nadu Bypoll: विजय की TVK को बढ़त
- तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर TVK उम्मीदवार आगे चल रहे थे। इन रुझानों को विजय की पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।
Nagaon Lok Sabha Result: असम में BJP की लीड
- नगांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की शिवमणि बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल मुकाबले में हैं।
Thattanchavady Result: पुडुचेरी में NDA को जीत
- पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद की जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया।
- छह सीटों पर कुल 5,453 NOTA वोट दर्ज किए जाने की जानकारी भी सामने आई।


