सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी (Nagpanchami 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व से जुड़ी कई परंपराएं और मान्यताएं हमारे समाज में प्रचलित हैं। इस बार ये पर्व 13 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन नाग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सर्प भय से मुक्ति मिलती है।