Sharadiya Navratri 2022: नवरात्रि हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये त्योहार देशभर में अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन शैल पुत्री की पूजा की जाती है।
इस बार शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर, गुरुवार को आरंभ हो रही हैं। मान्यता है कि इस समय मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरुपों का पूजन करते हैं।