यूपी के देवरिया जिले में एक मासूम की हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिता की गोद से मासूम को छिनकर दीवार से सिर लड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
यूपी के कानपुर में एक युवक ने कुत्ते पर ईंट से हमला किया। इस घटना का वीडियो वहां पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले में आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा रही है।
राजस्थान के हनुमानगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां 1750 साल पुराने किले की दीवार के निर्माण के दौरान वह अचानक गिर गई। जिसके नीचे कई मजदूर दब गए। बताया जा रहा है कि एक की मौत भी हो गई है। जबकि कई को सीरियस हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां चंबल नदी में एक यात्रियों से भरी नाव अचानक पलट गई। इस एक्सीडें में 5 महिलाओं की एक साथ मौत हो गई। बाकी के लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। यह हादसा गांधीसागर बांध के बैक वॉटर में हुआ।
दीपावली पर घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी लाने गई तीन बच्चियों की चाल धंसने से उसके नीच दबकर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
बिहार के कटिहार जिले में बड़ा नाव हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरघिया गांव के किसान लोग धान काटकर नाव से लौट रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। मरने वाले सभी मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।
यूपी के जिले इटावा में पति-पत्नी का अटूट प्रेम देखने को मिला। पति की मौत के वियोग में पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। जिसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे से परिवार पर दोहरा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
यूपी में सांड और नीलगाय के हमले में मौत होने पर राज्य सरकार अब चार लाख का मुआवजा देगी क्योंकि इनके द्वारा हमला भी राज्य आपदा की सूची में शामिल कर लिया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा प्रमुख ने सराकर पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया था।
बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो आदिवासियों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर भरी सभा में उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने दोनों आदिवासियों पर उनकी मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
मेक्सिको के इरापुआटो में हमलावरों ने गोलीबारी कर 12 लोगों की हत्या कर दी। तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चला रही है। मेक्सिको में एक महीने से भी कम समय में मास शूटिंग की यह दूसरी घटना है।