नेहा तिवारी ने कल्याणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। हालांकि इस दौरान उनकी कांग्रेस पदाधिकारियों से दूरी दिखाई दी। पदाधिकारियों ने उनके साथ खड़े होना तक मुनासिब न समझा।
यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने 4 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पीलीभीत, शाहाबाद, कल्याणपुर, तिंदवारी से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। लिस्ट में गायत्री तिवारी की जगह नेहा तिवारी के नाम का ऐलान भी हुआ है।
कांग्रेस की ओर से सोमवार को यूपी चुनाव के लिए 6 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया। पार्टी की ओर से खुशी दूबी के मां गायत्री को कल्याणपुर और मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा राना को पुरवा से टिकट दिया गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 61 प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दी है। जारी की गई इस सूची में 24 महिला उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 50, दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 37 महिलाओं के नामों का ऐलान किया था।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल सुबह 10 बजे से चौक स्थित लक्ष्मी चाय की दुकान पर पहुंचे। चौक क्षेत्र में उन्होंने गुजराती समाज के लोगों और काशीवासियों से डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा एक बार फिर यूपी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। इससे पहले वह 2012 के चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के लिए वोट अपील करती हुई दिखाई दी थीं। नगमा किस दिन कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट अपील करेंगी इसकी तारीखों का ऐलान अभी फिलहाल नहीं हुआ है।
यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में एक नाम है जो लोगों को हैरान कर रहा है। यह नाम अखिलेश यादव का है। दरअसल पार्टी ने अयोध्या से अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं लिस्ट में यह नाम देखकर लोग कुछ और ही अंदाजा लगा रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए नेता आर पी एन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर यह इस्तीफा दिया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनके भाजपा या किसी अन्य दल के साथ जाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ शहर से कांग्रेस उम्मीदवार सलमान इम्तियाज को 6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया गया है।
सदर से भाजपा विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने वर्ष 2017 में सपा से सीट छीनी थी। ऐसे में सपा यहां वापसी के लिए तो बसपा जीत का खाता खोलने के लिए तरह रही है। साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव से ही इस विधानसभा सीट से पहले विधायक के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखदेव प्रसाद निर्वाचित हुए।