सोमवार सुबह राजस्थान के झुंझुनू जिले में भयानक रोड एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 5 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।  यह हादसा स्कॉर्पियो कार, बाइक और बस के बीच हुआ है। 

झुंझुनू. राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां के सिंघाना इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर पहले तो बाइक को टक्कर मारती है और इसके बाद तेज रफ्तार में बस की तरफ चली जाती है। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि घटना में स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वही बस के ड्राइवर और बाइक चालक की भी मौत हो गई। केवल इतना ही नहीं इस पूरे हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कॉर्पियो में बैठे-बैठे आ गई मौत

थानाधिकारी कैलाश ने बताया कि सबसे पहले तो स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद वह बेकाबू हुई तो सामने से आ रही बस की तरफ चली गई। ऐसे में स्कॉर्पियो में बैठे करणवीर,रिंकू और राहुल की मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार सुरेश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया तो रास्ते में उसकी भी मौत हो गई और बस के ड्राइवर हनुमान की भी मौके पर ही मौत हो गई। वही बस में बैठे हुए 20 यात्री घायल हो गए।

सेना का जवान संडे को छुट्टी पर आया था घर

अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना में जवान सवार करणवीर सेना में जवान था। जो रविवार को ही छुट्टी पर आया था। आसपास के लोगों का कहना है कि यह हादसा इतना दर्दनाक था कि कई देर तक लोगों की चीख पुकार की आवाज सुनती रही। घटना में पांच लोग तो मारे गए, लेकिन जो घायल हुए वह भी बुरी तरह से जख्मी हो चुके थे।