आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के पहले बीजेपी को झटका लगा है। झारखंड बीजेपी विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार (20 मार्च) को पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पहले फेज की नोटिफिकेशन बुधावर (20 मार्च) की जारी कर दी गई है। देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने वाला है।
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर से गठबंधन हो सकता है। अकाली दल पहले एनडीए में शामिल था। वह 2020 में एनडीए से अलग हो गया था।
तमिलनाडु में भाजपा ने PMK पार्टी के साथ गठबंधन किया है। सीट शेयरिंग को लेकर समझौता भी हो गया है। PMK को 10 सीटें मिली हैं।
सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और अपने ससुर शिबू सोरेन को पत्र भेजा है। सीता ने जेएमएम छोड़ने 4 घंटे के भीतर भाजप ज्वाइन कर ली है। वह चंपई सरकार में मंत्री न बनाए जाने से खफा थीं।
भाजपा ने अपने आधिकारिक चुनाव प्रचार सामग्री को NaMo App पर लॉन्च किया है। इन सामानों को लोग NaMo App से ऑर्डर कर अपने घर मंगा सकते हैं।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मंगलवार अलसुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है।
तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 6 राज्यों के गृह सचिवों समेत बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटाया।
जो उम्मीदवार सीयूईटी-यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे 26 मार्च तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 15 मई से 3 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।