भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की है। इसमें पुडुचेरी के एक और तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों के नाम हैं।
मीडिया में खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं सिंधिया के खिलाफ अरुण यादव का नाम फाइनल किया है। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया।
लोकसभा चुनाव के तहत नामाकंन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में एक शख्स नामांकन फार्म भरने के लिए जमानत राशि सिक्कों में लेकर गया। हैरानी की बात यह है कि ये राशि 25000 रुपए की थी।
सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों ने लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी को अपने-अपने देश में आमंत्रित किया।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के पहले बीजेपी को झटका लगा है। झारखंड बीजेपी विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार (20 मार्च) को पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पहले फेज की नोटिफिकेशन बुधावर (20 मार्च) की जारी कर दी गई है। देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने वाला है।
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर से गठबंधन हो सकता है। अकाली दल पहले एनडीए में शामिल था। वह 2020 में एनडीए से अलग हो गया था।
तमिलनाडु में भाजपा ने PMK पार्टी के साथ गठबंधन किया है। सीट शेयरिंग को लेकर समझौता भी हो गया है। PMK को 10 सीटें मिली हैं।
सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और अपने ससुर शिबू सोरेन को पत्र भेजा है। सीता ने जेएमएम छोड़ने 4 घंटे के भीतर भाजप ज्वाइन कर ली है। वह चंपई सरकार में मंत्री न बनाए जाने से खफा थीं।
भाजपा ने अपने आधिकारिक चुनाव प्रचार सामग्री को NaMo App पर लॉन्च किया है। इन सामानों को लोग NaMo App से ऑर्डर कर अपने घर मंगा सकते हैं।