महाभारत में विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। वे नीतियां न सिर्फ उस समय में उपयोगी थीं, बल्कि आज भी बहुत महत्व रखती हैं। अगर उन नीतियों का ध्यान रखा जाए, तो मनुष्य किसी भी परेशानी का हल आसानी से पा सकता है।
विदुर नीति में लाइफ मैनेजमेंट से संबंधित अनेक सूत्र बताए गए हैं। ये बातें आज के समय में भी प्रासंगिक हैं।
हर मनुष्य के जीवन में सुख और दुख आते-जाते रहते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि कोई भी मनुष्य कभी भी पूर्ण सुखी नहीं होता।