दूसरी बार एक दिन में केस 4 लाख पार, लेकिन 3.30 लाख रिकवर भी हुए, श्रीलंका ने लगाया भारतीय यात्रियों पर बैन

May 06 2021, 10:25 AM IST

केंद्र और विभिन्न राज्यों के कोरोना संक्रमण को रोकने किए जा रहे प्रयास अभी नाकाफी साबित हो रहे हैं। कोरोना ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी। पिछले 24 घंटे में फिर से 4.12 लाख केस सामने आए हैं। यही नहीं, मौतों का आंकड़ा भी अब तक का सबसे अधिक मिला। यानी 3,979 की मौत हो गई। इस खतरे के बीच एक उम्मीद की किरण यह है कि एक दिन में 3.30 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। बता दें कि इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख से अधिक केस मिले थे। एक अच्छी बात यह भी महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रिकवरी रेट अच्छी हुई है, लेकिन कर्नाटक और केरल में हालात बिगड़े हैं।