श्रीलंका के मालवाहक जहाज एमवी एक्सप्रेस-पर्ल (MV XPress Pearl) में लगी आग 7 दिन बाद भी नहीं बुझाई जा सकी है। इस जहाज पर केमिकल लदा होने आग बुझाने यूरोप और भारत के अग्निशमन विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। जहाज कोलंबो से करीब 18 किमी दूर खड़ा है। इसमें 20 मई को आग लग गई थी।

कोलंबो, श्रीलंका.  यहां एक मालवाहक जहाज में आग लगने की बड़ी घटना हुई है। श्रीलंका के मालवाहक जहाज एमवी एक्सप्रेस-पर्ल (MV XPress Pearl) में लगी आग 7 दिन बाद भी नहीं बुझाई जा सकी है। इस जहाज पर केमिकल लदा होने आग बुझाने यूरोप और भारत के अग्निशमन विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। जहाज कोलंबो से करीब 18 किमी दूर खड़ा है। इसमें 20 मई को आग लग गई थी। यह जहाज उत्तर-पश्चिम में खड़ा है। वो बंदरगाह में आने का इंतजार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत और यूरोप की अग्निशमन टीमें कर रही मदद
श्रीलंका के अधिकारियों ने गुरुवार को मीडिया का बताया कि आग बुझाने यूरोपियन और श्रीलंका के अग्निशमन विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। श्रीलंका में भारत के उच्चायोग ने भी बताया कि भारत और श्रीलंका एक संयुक्त ऑपरेशन के जरिये आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। उसे काफी हद तक सफलता भी मिल गई है। हालांकि भी आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी है। जहाज की देखरेख करने वाली कंपनी एक्स-प्रेस फीडर्स के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून शुरू होने से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। हालांकि मंगलवार को इस पर सवार चालक दल के 25 कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। इनमें से 2 कर्मचारियों को चोट लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकियों को कोलंबो में एक आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता इंदिका डी सिल्वा ने बताया कि आग के कारण जहाज पर लदे कई कंटेनर समुद्र में गिर गए। इससे पहले खबर मिली थी कि इस कंटेनर जहाज पर सवार चालक दल के दो भारतीय सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।