दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा सपना है कि 2048 में ओलंपिक की मेजबानी करें। इसके लिए हम सभी खेल निकायों, भारतीय ओलंपिक संघ और केंद्र के पास जाएंगे। दिल्ली सरकार पहल करेगी, लेकिन सभी को इसके लिए एकजुट होना होगा। मुझे यकीन है कि हमारा सपना सच होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी की शनिवार को कैबिनेट बैठक के बाद डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी गई है।
बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो बेबाकी से सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखती हैं। ऐसे में इन दिनों का सबसे चर्चित मुद्दा किसान आंदोलन और दिल्ली में राम का नाम लेने पर रिंकू की हत्या का है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, अस्पतालों के प्रमुखों और सभी जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें कोरोना वैक्सीन लगाने की योजना पर बात की जाएगी। पूरे देश में 16 जनवरी से वैक्सीन लगाने का काम शुरू होने वाला है।
कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को भारत बंद किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल को हाउस अरेस्ट किया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये बातें एकदम बेबुनियाद हैं। यह पहला बयान नहीं है, जो भारत बंद के दौरान दिया गया। बताते हैं कि आखिर किसानों के आंदोलन पर किसने क्या-क्या कहा?
कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 दिनों से देश के अन्नदाता किसान सड़कों पर हैं। दूसरी तरफ, सरकार वार्ता पर वार्ता कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के किसान मांग कर रहे हैं कि इन कानूनों को वापस लिया जाए, लेकिन सरकार जबरदस्ती उसके फायदे गिना रही है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा था कि दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन लगने का कोई चांस ही नहीं है। लेकिन इस बयान को 24 घंटे भी नहीं बीते कि सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान आ गया कि वे केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे कि दिल्ली सरकार को पावर दे, जिससे जहां कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट होने की आंशका है वहां लॉकडाउन लगाया जा सके।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की तरह खेल में भी दिल्ली सबसे आगे है। हमारा देश अंतरराष्ट्रीय खेलों में चीन से भी ज्यादा पदक लाए, इस सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली निवासियों को 24 घंटे स्वच्छ पानी की आपूर्ति देने के संबंध में आज दिल्ली जल बोर्ड के साथ समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में दिल्ली को 24 घंटे पानी की आपूर्ति देने को लेकर जलबोर्ड की वर्तमान में चल रही और भविष्य में पूरी होने वाली विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के साथ हिरनकी गांव का दौरा कर बायो डीकंपोजर केमिकल के छिड़काव का पराली पर पड़ने वाले प्रभावों का जायजा लिया।