बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो बेबाकी से सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखती हैं। ऐसे में इन दिनों का सबसे चर्चित मुद्दा किसान आंदोलन और दिल्ली में राम का नाम लेने पर रिंकू की हत्या का है।

मुंबई. बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो बेबाकी से सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखती हैं। ऐसे में इन दिनों का सबसे चर्चित मुद्दा किसान आंदोलन और दिल्ली में राम का नाम लेने पर रिंकू की हत्या का है। रिंकू की हत्या के मामले को लेकर कंगना रनोट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कंगना ने ट्विटर पर शेयर किया है महिला का वीडियो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, कंगना ने ट्विटर पर एक महिला का वीडियो शेयर किया है, जो रिंकू शर्मा के बारे में बता रही हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा कि 'अरविंद केजरीवाल शर्म कीजिए! यह सबकुछ आपकी अल्पसंख्यक राजनीति की वजह से हुआ है। उन्हें लगता है कि दिल्ली उनकी जिहादी सत्ता है। सिर्फ राम-राम कहने के लिए खुलेआम हत्या कर दी गई। वह अपने परिवार को पालने वाला अकेला लड़का था, जो अच्छे व्यवहार का था।'

कंगना ने सीएम पर कसा तंज 

इससे पहले भी कंगना ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसा था। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'अरविंद केजरीवाल जी रिंकू शर्मा के पिता के दर्द को महसूस करें और अपने बच्चों या परिवार के सदस्यों के बारे में सोचें...किसी दिन कोई और हिंदू जय श्री राम कहने पर सामूहिक रूप से मार दिया जाएगा।'

रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में देश में सियासत गर्म 

रिंकू शर्मा की हत्या के बाद पूरे देश में सियासत गर्म हो चुकी है। इस मामले में एक बड़ा वर्ग आरोप लगा रहा है कि उसकी हत्या राम मंदिर के लिए चंदा मांगने की वजह से हुई है। हालांकि, पुलिस की थ्योरी इससे बिल्कुल अलग है। पुलिस के मुताबिक, एक जन्मदिन पार्टी में रिंकू पर चाकू से हमला हुआ था और उस पर हमला करने वाले सभी लोग उसे जानते थे।

इस घटना के बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट लगातार ट्वीट्स कर रही हैं और इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को असफल बता रही हैं। हालांकि, कंगना अरविंद केजरीवाल को सलाह देकर ट्रोल भी हो रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि 'केजरीवाल जी को अपना काम अच्छे से पता है।'