जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी को लेकर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस विवाद ने सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग जेएनयू छात्रों के विरोध का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रदर्शन बेवजह है। जेएनयू की फीस को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।