Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत के प्रमुख विद्वानों में से एक थे। उन्होंने ने खंड-खंड में बंटे भारत को एक सूत्र में पिरोया और अंखड भारत की नींव रखी। उन्होंने लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी कई पुस्तकों का संपादन भी किया। 

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र नामक पुस्तक में सुखी और सफल जीवन से जुड़ी कई नीतियों के बारे में बताया गया है। ये नीतियां भले ही बहुत साधारण लगे, लेकिन इनको अगर जीवन में उतार लिया जाए तो जीवन में फिर कभी किसी भी क्षेत्र में असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता। इन नीतियों को हम चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के नाम से जानते हैं। आचार्य के अनुसार हर इंसान को तरक्की के लिए ऐसी ही 6 बातों का ज्ञान होना बहुत जरुरी है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 6 बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्लोक 
कः कालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमोः। 
कस्याहं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः॥

अर्थ- कौन-सा समय है, मेरे मित्र कौन हैं, मेरे शत्रु कौन हैं, कौन सा देश (स्थान) है, मेरी आय-व्यय क्या है, मेरी शक्ति कितनी है? इत्यादि बातों पर लगातार विचार करते रहना चाहिए।

1. इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सफलता पाने के लिए उपयुक्त समय का इंतजार करना चाहिए। अगर समय अनुकूल नहीं है तो बिना किसी की अपनी योजना बताए चुपचाप काम करते रहें और उचित समय आते ही अपनी योजना को क्रियान्वित करना चाहिए। 

2. दोस्तों और सहयोगियों के बिना किसी भी काम में सफलता मिलना लगभग नामुमकिन होता है। लेकिन कौन वास्तविकता में मित्र है और कौन नहीं? इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

3. सफलता के रास्ते में शत्रु जरूर होते हैं। ये आपके हर काम में टांग अड़ाते हैं इसलिए शत्रुओं के बारे में भी लगातार विचार करते रहना चाहिए और उनसे बचने के उपायों के बारे में भी। 

4. आप जहां निवास कर रहे हैं, वही आपका देश यानी स्थान है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए उस स्थान के बारे में अच्छी-तरह से जान लें। इसके बाद ही कोई काम करें। 

5. सफलता पाने के लिए अपने आय-व्यय की जानकारी भी आपके पास होनी चाहिए। ऐसा न हो कि आपका आय कम हो और आप उससे ज्यादा खर्च कर रहे हो। ऐसी स्थिति में आप परेशान हो सकते हैं।

6. सफलता पाने का छठा सूत्र है ये जान लेना कि मेरी शक्ति क्या है? हर व्यक्ति को अपनी शक्ति और कमजोरी के बारे में पहले से पता होना चाहिए, तभी वह ठीक से कोई निर्णय ले पाता है। सफलता के इन सूत्रों के बारे में सभी को पता होना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

इन 5 बातों पर रखेंगे कंट्रोल तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा


Mahabharata: इस योद्धा को मारने वाले की मृत्यु भी निश्चित थी, तो फिर श्रीकृष्ण ने कैसे बचाया अर्जुन को?

Jyotish: टू हो या फोर व्हीलर, डिक्की में न रखें फालतू सामान, नहीं तो लाइफ में बनी रहेंगी परेशानियां

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।